मनोरंजन

Jawan Movie Trailer launch: धमाकेदार है जवान का ट्रेलर, एक्शन, डायलॉग और शाहरुख खान का चार्म

Shiv Kumar Mishra
31 Aug 2023 1:10 PM IST
Jawan Movie Trailer launch: धमाकेदार है जवान का ट्रेलर,  एक्शन, डायलॉग और शाहरुख खान का चार्म
x
Jawan Movie Trailer launch, Jawan Movie Trailer Launch Today on YouTube

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का ट्रेलर आज 31 अगस्त 2023 को रिलीज हो गया है। इससे पहले सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लेकर फैंस का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा नजर आने वाले हैं। इसी के साथ ही दीपिका पादुकोण भी एक कैमियो करती दिखेंगी। जवान के धमाकेदार टीजर ने पहले ही फैंस का दिल जीत लिया है, अब जवान के ट्रेलर से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद लगाई जा रही हैं। फिल्म 7 सितंबर 2023 यानी अगले हफ्ते ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले आज जवान के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

जवान को लेकर विदेशों में क्रेज भारत से कम नहीं है, फिल्म की एडवांस बुकिंग पठान से भी बेहतर लग रही हैं। ट्रेड एनालिस्‍ट मनोबल विजयबालन के अनुसार, अमेरिका में जवान को 450 से ज्यादा जगहों पर रिलीज किया जा रहा है। अभी तक जवान के $225K के ट‍िकट पहले ही बिक चुके हैं। अब दुबई में होने वाले शाहरुख खान के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर सब की नजरें टिकी हुई हैं। आइए इससे जुड़ी सभी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

Next Story