लाइफ स्टाइल

कंगना रनौत बहन रंगोली के साथ पहुंचीं बांद्रा पुलिस स्टेशन, ये वीडियो किया वायरल

Shiv Kumar Mishra
8 Jan 2021 8:23 AM GMT
कंगना रनौत बहन रंगोली के साथ पहुंचीं बांद्रा पुलिस स्टेशन, ये वीडियो किया वायरल
x
कंगना रनौत ने पुलिस स्टेशन जाने से पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें इस मामले का जिक्र किया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत देशद्रोह के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने पहुंची हैं। उनके साथ उनकी बहन रंगोली भी मौजूद है। पुलिस थाने जाने से पहले कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कथित रूप से घृणा और सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप लगाते हुए कंगना और रंगोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर बांद्रा की मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया था।


Next Story