- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- करीना कपूर खान ने दिया...
करीना कपूर खान ने दिया बेटे को जन्म, उधर तैमूर का ये फोटो हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने दूसरे बेबी को जन्म दिया है। पूरा कपूर खानदान खुशी से झूम रहा है। करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनी हैं। वहीं, सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं। हाल ही में तैमूर अपने छोटे भाई से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तैमूर ने एक्साइटेड होकर छोटे भाई का स्वागत किया है।
बता दें कि करीना कपूर खान शनिवार देर रात ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। रविवार सुबह उन्होंने बेटे को जन्म दिया। तैमूर अली खान की गाड़ी में बैठकर हॉस्पिटल के लिए रवाना होते हुए की फोटोज वायरल हो रही हैं। ब्लू जीन्स और ब्लू टी-शर्ट में तैमूर काफी डैपर नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने हल्क बना ग्रीन कलर का मास्क लगाया हुआ है। इसके साथ ही तैमूर ने हाथ में दो खिलौने पकड़े हुए हैं।
फैन्स तैमूर के छोटे भाई और करीना कपूर खान के दूसरे बेटे के नाम को लेकर कयास लगा रहे हैं। उनका कहना है कि करीना कपूर अपने दूसरे बेटे का नाम औरंगजेब रखेंगी। इसे लेकर ट्विटर पर औरंगजेब ट्रेंड कर रहा है। ट्रोल्स मीम्स बनाकर मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं, रणधीर कपूर चौथी बार नाना बने हैं। इस पर उन्होंने कहा कि करीना और बेबी दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मैं अभी बेबी से मिला नहीं हूं, लेकिन करीना से मेरी बात हुई है। उन्होंने मुझे बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। साथ ही बेबी भी स्वस्थ है। मैं चौथी बार नाना बनकर बेहद खुश हूं। मैं नन्हे मेहमान से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। जल्द ही मैं उससे मिलूंगा।
करीना कपूर खान ने दिया बेटे को जन्म
एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) बड़े भाई बन गए हैं। करीना कपूर खान और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के घर खुशियां आई हैं। परिवार के सदस्य काफी एक्साइडेट हैं। शनिवार रात को ही करीना कपूर खान को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। रविवार को तड़के ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया है।
मालूम हो कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना कपूर खान काम करती नजर आई थीं। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। करीना कपूर खान का यह दूसरा बच्चा है, जबकि सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं। गौरतलब है कि करीना कपूर अपने मैटरनिटी के अनुभवों पर एक किताब लिख रही हैं, जिसका पोस्टर पिछले दिनों उन्होंने इंस्टाग्राम पर जारी किया था। बता दें कि मां बनने से पहले ही करीना कपूर के बच्चे के लिए तमाम लोगों ने गिफ्ट्स भेजे थे।
वहीं, सैफ अली खान पैटरनिटी लीव पर थे। सैफ को भी बच्चे के लिए खिलौने लेकर घर में जाते हुए स्पॉट किया गया था। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर खान का स्टाइल स्टेटमेंट ऑनपॉइंट रहा। फ्लोरल गाउन से लेकर कुर्ता-पायजामा तक में करीना मुंबई में स्पॉट हुईं। इसके अलावा करीना, सैफ और तैमूर अपने नए घर में भी शिफ्ट हो चुके हैं। कुछ ही दिनों पहले करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर नए घर के लैविश बेडरूम की कई तस्वीरें शेयर की थीं।
करीना और सैफ का यह नया घर पहले वाले घर से काफी बड़ा है। बेबी के लिए स्पेशल नर्सरी तैयार की गई है। वहीं, तैमूर और नन्हे मेहमान के खेलने की जगह भी अलग से बनाई गई है। करीना और सैफ की लाइब्रेरी में स्पेशल टच दिया गया है।
तैमूर अली खान को जब करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने नन्हे मेहमान के आने को लेकर खुशखबरी दी थी तो वह काफी एक्साइटेड हो गए थे। सूत्र का कहना है कि तैमूर को जब माता-पिता ने प्रेग्नेंसी को लेकर बताया तो वह खुशी से झूमने लगे थे। दरअसल, तैमूर की कजिन इनाया खेमू संग काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों ही क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। करीना और सैफ ने तैमूर से कहा कि अब उनके साथ परमानेंट खेलने वाला नन्हा मेहमान आने वाला है।