लाइफ स्टाइल

10 साल बाद पहली बार दिखी करीना कपूर इस लुक में

10 साल बाद पहली बार दिखी करीना कपूर इस लुक में
x

करीना कपूर खान ने हाल ही में Vogue India के लिए फोटोशूट करवाया है। कुछ फोटोज में करीना बिकिनी में नजर आ रही हैं तो कुछ में शॉर्ट ड्रेस में हैं। पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट लूज करने के बाद करीना बहुत ही हॉट नजर आ रही हैं। इससे पहले साल 2008 में आई फिल्म 'टशन' में करीना ने अपने जीरो फिगर से फैन्स को सरप्राइज कर दिया था।




इस फिल्म में करीना लाइम ग्रीन कलर की बिकिनी में नजर आई थीं। वहीं, ठीक 10 साल बाद ये फिर से इतिहास दोहरा रही हैं और ऑरेंज कलर की टू पीस बिकिनी में सेक्सी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। पिछले ही साल बनी थीं मां...

पिछले ही साल दिसंबर में तैमूर को जन्म देने के कुछ महीनों बाद ही करीना शेप में आने के लिए खूब मेेहनत कर रही हैं। इसके लिए वो योगा सेशन के साथ ही वर्कआउट भी रही हैं। दरअसल, ये अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लिए इतनी मेहनत कर रही थीं। फिलहाल, ये इसी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

फिल्म में करीना के साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी हैं। बता दें कि ये फिल्म सोनम की ही बहन रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। तैमूर के जन्म के बाद करीना की ये पहली फिल्म होगी। तकरीबन दो साल के बाद ये कमबैक करने जा रही हैं।

शिव कुमार मिश्र

शिव कुमार मिश्र

    Next Story