
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Shraddha Arya ने लगवाई...
Shraddha Arya ने लगवाई होने वाले पति के नाम की मेहंदी, सगाई की अंगूठी देखकर हुईं शरम से लाल

सीरियल कुंडली भाग्य में नजर आ रही टीवी अदाकारा श्रद्धा आर्या आज शादी करने जा रही हैं। इन समय श्रद्धा आर्या अपनी शादी की रस्मों में काफी व्यस्त हैं। बीते दिन ही श्रद्धा आर्या की मेहंदी की रस्म का आयोजन किया गया था। रस्मों के दौरान पूरी कुंडली भाग्य की टीम श्रद्धा आर्या के साथ हंगामा मचाती नजर आई। इस दौरान श्रद्धा आर्या ने अपने पिया के नाम की मेहंदी लगवाई।
फोटोशूट करवाते समय श्रद्धा आर्या ने अपनी सगाई की अंगूठी जमकर फ्लॉन्ट की। तस्वीर में श्रद्धा आर्या बड़ी ही खूबसूरत डायमंड रिंग पहने दिख रही है। कैमरे के आगे अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते समय श्रद्धा आर्या शरमा गईं। फैंस श्रद्धा आर्या की इस तस्वीर से नजर नहीं हटा पा रहे हैं।
श्रद्धा आर्या की मेदंही की रस्म में टीवी एक्टर शशांक व्यास ने धांसू एंट्री मारी। शशांक व्यास तस्वीर में अपनी इस खास दोस्त के साथ पोज दे रहे हैं। मेहंदी की रस्म के दौरान अंजुम फकीह ने श्रद्धा आर्या पर खूब प्यार लुटाया। तस्वीर में दोनों ऑनस्क्रीन बहनें कमाल लग रही हैं।
अपनी मेहंदी की रस्म में श्रद्धा आर्या रंग बिरंगा लहंगा पहने नजर आईं। जिसके साथ श्रद्धा आर्या ने मैचिंग ज्वैलरी कैरी की थी। श्रद्धा आर्या बीते कई दिनों से श्रद्धा आर्या को लगातार सगाई की बधाई दे रहे हैं।
मेहंदी की रस्म के दौरान श्रद्धा आर्या ने जमकर धमाल मचाया। श्रद्धा आर्या इस तस्वीर में मस्ती के पूरे मूड में नजर आ रही हैं। श्रद्धा आर्या ने अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ जमकर पोज दिए। तस्वीर में श्रद्धा आर्या काफी खुश नजर आ रही हैं।
आज यानी 16 नवंबर को श्रद्धा आर्या शादी के बंधन में बंध जाएंगीं। श्रद्धा आर्या राहुल नाम के एक नेवी अफसर के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। श्रद्धा आर्या की मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस अब श्रद्धा आर्या के ब्राइडल लुक को देखने के लिए बेताब हो गए हैं।




