लाइफ स्टाइल

'विदेशी माता से पैदा हुआ पुत्र कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता', गीतकार मनोज मुंतशिर का राहुल पर हमला, बोले- प्रॉब्लम DNA का है

Arun Mishra
20 Dec 2022 4:47 PM IST
विदेशी माता से पैदा हुआ पुत्र कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता, गीतकार मनोज मुंतशिर का राहुल पर हमला, बोले- प्रॉब्लम DNA का है
x
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी द्वारा भारतीय सैनिकों को पीटने वाले बयान पर एक तरफ तो देशभर की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

हालही में तवांग में हुए भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच टकराव का मुद्दा गरमा गया है। इस मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी द्वारा भारतीय सैनिकों को पीटने वाले बयान पर एक तरफ तो देशभर की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इसी कड़ी में अब लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी राहुल गांधी के बयान पर तल्ख टिप्पणी कर दी है।

एक कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन आए मुंतशिर ने कहा कि निहायत गैर जिम्मेदार नेता ये कह देता है कि, हमारे सैनिक चीनी सैनिकों से पिट गए। ऐसी शर्मनाक भाषा का उपयोग करते हैं। उन्होंने चाणक्य के एक लेख का हवाला देते हुए यहां तक कह डाला कि, चाणक्य के अनुसार, विदेशी माता से पैदा हुआ पुत्र राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता। प्रॉब्लम डीएनए का है।

आपको बता दें कि, मनोज मुंतशिर सोमवार शाम भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां उन्होंने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के बयान का जिक्र किया और कहा कि, 'मैं आपसे सरदार भगत सिंह की बात कर रहा था तो मुझे याद आया कि, ये जो एक चीज है ना, देश के लिए आकाश भर प्रेम, ये दुनिया में कहीं भी आप चले जाएं, ये सब्जेक्ट होता है। देश प्रेम सिखाना पड़ता है बच्चों को कि देखो भैया, तुम्हारे बाप - दादा ने ये किया, इस मिट्टी से प्यार करो।

आपको बता दें कि, इन दिनों राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' में व्यस्त हैं। इसी दौरान यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी द्वारा जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि, केंद्र सरकार चीन मुद्दे को नजरअंदाज कर रहा है। तवांग मुद्दे को छिपाने की कोशिश की जा रही है। देश की सरकार सोई हुई है और चीन ने युद्ध के लिए तैयारी किये बैठा है। हिंदुस्तान की सरकार रणनीतिक रूप से काम नहीं करती, इवेंट बेस काम करती है। राहुल ने ये भी कहा कि, जहां जिओ पॉलिटिक्स की बात आती है, वहां इवेंट काम नहीं आते, वहां ताकत काम आती है। राहुल गांधी ने आगे ये भी कहा था कि, चीन पर कोई सवाल नहीं पूछ रहा। चीन ने 2 हजार स्क्वायर किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया। हिंदुस्तान के 20 जवानों को शहीद कर दिया। वो हमारे जवानों को अरुणाचल प्रदेश में पीट रहे हैं।

Next Story