लाइफ स्टाइल

महाराष्ट्र: अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे में निधन

Shiv Kumar Mishra
26 Nov 2022 3:04 PM IST
महाराष्ट्र: अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे में निधन
x

Actor Vikram Gokhale passed away in Pune महाराष्ट्र: अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे में निधन हो गया। इंडस्ट्री में कई ऐसे चेहरे हैं जिन्हें आप नाम से भले ही न जानते हों लेकिन चेहरे से अच्छी तरह पहचानते हैं. इसके पीछे की वजह ये है कि कुछ एक्टर्स अपने अभिनय की वजह से लोगों के दिमाग पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं. ऐसे ही एक्टर में शामिल हैं विक्रम गोखले.

नहीं रहे विक्रम गोखले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में विक्रम गोखले का इलाज चल रहा था. अभिनेता की हालत काफी क्रिटिकल चल रही थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता विक्रम पुणे में ही पत्नी के साथ रहते थे.

पुणे में हुआ निधन

विक्रम गोखले ने पुणे के अस्पताल में ही आखिरी सांस ली. विक्रम गोखले के निधन से उनके परिवार वालों के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा है. विक्रम गोखले बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में अहम और यादगार भूमिका में नजर आ चुके हैं. हम दिल दे चुके सनम, भूल भुलैया से लेकर दे दनादन में, विक्रम गोखले ने अपनी अदाकारी से कई लोगों का दिल जीत लिया.

लंबे समय से थी खराब तबीयत

बताया जा रहा है कि एक्टर की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी. 15 दिनों से ज्यादा अस्पताल में समय बिताने के बाद एक्टर ने आखिली सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

Next Story