लाइफ स्टाइल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने तोडा अपना रिश्ता? लंबे समय से इसलिए नहीं दिखे है साथ

Sakshi
12 Jan 2022 1:32 PM GMT
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने तोडा अपना रिश्ता? लंबे समय से इसलिए नहीं दिखे है साथ
x
सुगबुगाहट शुरू हुई है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपना चार साल का रिश्ता खत्म कर दिया है। अर्जुन कपूर के सोशल मीडिया पोस्ट और मलाइका के कई दिन से न दिखाई देने पर दोनों के बीच कुछ गड़बड़ होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। कुछ वक्त पहले भी ऐसी खबरें आई थीं पर बीते महीने दिसंबर में दोनों की मालदीव वकेशन के बाद अफवाहें खत्म हो गईं। 31 दिसंबर को भी मलाइका और अर्जुन के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के लिए पोस्ट दिखे थे। अब एक बार फिर से सुगबुगाहट शुरू हुई है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपना चार साल का रिश्ता खत्म कर दिया है। अर्जुन कपूर के सोशल मीडिया पोस्ट और मलाइका के कई दिन से न दिखाई देने पर दोनों के बीच कुछ गड़बड़ होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

अर्जुन आइसोलेशन में हैं

अर्जुन कपूर 29 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इसके बाद से वह आइसोलेशन में रहे और 14 दिन किसी से मिल नहीं सके। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, सोर्स का कहना है कि मलाइका छह दिन से घर से बाहर नहीं निकलीं। ब्रेकअप के बाद वह काफी टूट गई हैं और पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं। वहीं अर्जुन तीन दिन पहले बहन रिया कपूर के घर गए थे। मलाइका अरोड़ा का घर पास में ही है लेकिन वह उनसे मिलने नहीं गए।

जबकि सच यह है कि मलाइका घर में कैद नहीं हैं। उन्हें अपने डॉग को वॉक करवाते देखा जा चुका है। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी अपने खूबसूरत फोटोशूट शेयर कर रही हैं। उन्होंने आज भी इंस्टा स्टोरी पर कई पोस्ट किए हैं। दूसरी ओर अर्जुन कोरोना पॉजिटिव हैं तो वह 14 दिन तक किसी से मिल नहीं सकते थे। क्योंकि रिया कपूर और करण बूलानी को भी कोरोना हुआ था तो अर्जुन को उनसे मिलने में कोई दिक्कत नहीं थी। कोरोना की पाबंदियों के चलते भी सिलेब्स घर पर ही हैं।

मलाइका करती है अर्जुन को मिस

वहीं 31 दिसंबर को मलाइका ने पोस्ट किया था कि वह अर्जुन को मिस कर रही हैं। दोनों के इंस्टाग्राम पर एक सी तस्वीरें थीं। वहीं इंस्टाग्राम पर भी दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो नहीं किया है। बहुत पॉसिबल है जल्द ही दोनों साथ फोटोज शेयर करके इन अफवाहों को भी खत्म कर दें।

Next Story