- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Actresses Sexually...
Actresses Sexually Assaulted: अभिनेत्री ने कोझिकोड के मॉल में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO
Actresses Sexually Assaulted: अभिनेत्री ने कोझिकोड के मॉल में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO
Malayalam Actress Sexual Abuse:इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट के माध्यम से चौंकाने वाला खुलासा करते हुए एक मशहूर मलयालम फिल्म अभिनेत्री ने कहा है कि उत्तरी केरल के इस जिले में एक मॉल में फिल्म प्रचार कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यौन उत्पीड़न का अनुभव किया था।
लोगों की ''यौन कुंठा'' को लेकर गुस्सा और चिंता जाहिर करते हुए अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि मंगलवार रात को इस व्यस्त मॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक अन्य अभिनेत्री ने भी इसी तरह का अनुभव किया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया और स्थानीय टीवी चैनलों ने इसका प्रसारण किया।
अभिनेत्री ने बीती रात अपने पोस्ट में लिखा, ''कोझिकोड एक ऐसी जगह है जिससे मैं बहुत प्यार करती हूं। लेकिन, आज रात एक कार्यक्रम के बाद लौटते समय भीड़ में एक व्यक्ति ने मुझे पकड़ लिया। मुझे यह कहते हुए घृणा होती है कि क्या हमारे आसपास के लोग इतने कुंठित हैं? हम फिल्म के प्रचार के सिलसिले में कई जगहों पर जाते हैं। लेकिन, मुझे ऐसा बुरा अनुभव कहीं और नहीं हुआ था। मेरी सहयोगी को भी ऐसा ही अनुभव हुआ।''
इंस्टाग्राम पर एक मलयालम अभिनेत्री ने खुलासा किया कि मंगलवार को कोझीकोड के हाईलाइट मॉल यौन उत्पीड़न किया गया। वे प्रमोशन इवेंट के बाद मॉल से निकल रहे थे। @sshaawntv #indianow #waahiidalikhan #Actors #Malayalam #Kozhikode#Promotions #sexualassault @TheRashamiDesai #RashamiDesai pic.twitter.com/rcKXkze2Ju
— Waahiid Ali Khan (@waahiidalikhan) September 28, 2022
भीड़ के दुर्व्यवहार का शिकार हुई अन्य अभिनेत्री ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से अपने बुरे अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मॉल में भीड़भाड़ थी और सुरक्षाकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने की मशक्कत कर रहे थे। अभिनेत्री ने कहा कि एक व्यक्ति ने उनकी एक साथी कलाकार के साथ दुर्व्यवहार किया लेकिन वह प्रतिक्रिया नहीं दे सकीं।
उन्होंने कहा, ''बाद में मुझे भी इसी तरह के अनुभव का सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने इसका जवाब दिया... मैं चाहती हूं कि किसी को भी अपने जीवन में इस तरह के अनुभव का सामना नहीं करना पड़े...।'' उन्होंने कहा कि दोषी को दंडित किया जाना चाहिए।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों की पहचान करने और उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एक महीने पहले इसी मॉल में आयोजित एक प्रचार कार्यक्रम को समय से पहले खत्म करना पड़ा था क्योंकि अपने पसंदीदा अभिनेता को देखने के लिए वहां जमा हुई भीड़ बेकाबू हो गई थी।