लाइफ स्टाइल

तलाक से एक रात पहले मलाइका अरोड़ा की हो गयी थी ऐसी हालत, घरवालों ने किया इस तरह का बिहेवियर, एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

Special Coverage Desk Editor
8 Jan 2022 12:51 PM IST
तलाक से एक रात पहले मलाइका अरोड़ा की हो गयी थी ऐसी हालत, घरवालों ने किया इस तरह का बिहेवियर, एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
x
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) की शादी साल 1998 में हुई थी. वहीं इनका तलाक साल 2017 में हुआ.

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) की शादी साल 1998 में हुई थी. वहीं इनका तलाक साल 2017 में हुआ. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) आज साथ नहीं हैं. इन दोनों का तलाक हुए एक लंबा अरसा बीत चुका है. हालांकि, आज भी मलाइका और अरबाज से जुड़ी ढ़ेरों कहानियां इंडस्ट्री में सुनी और सुनाई जाती हैं. ऐसा ही एक वाकया आज हम आपको सुनाने जा रहे हैं जो मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक से जुड़ा हुआ है.

किस्सा क्या है यह जानने से पहले आपको बता दें कि मलाइका और अरबाज की शादी साल 1998 में हुई थी. वहीं, इनका तलाक साल 2017 में हुआ, यानी शादी के 19 साल बाद यह जोड़ी एक-दूसरे से अलग हुई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज से तलाक लेने से एक रात पहले मलाइका के घर वालों ने उनसे पूछा था कि क्या वे इसे लेकर ठीक से सोच चुकीं हैं? और क्या उनका यह फैसला फाइनल है? जी हां, एक इंटरव्यू में खुद मलाइका ने कहा था कि कोई भी फैमिली तलाक के लिए एकदम से हामी नहीं भरती है. बहरहाल, खबरों की मानें तो मलाइका और अरबाज के बीच 2017 में तलाक हो गया था और इस तलाक के एवज में एक्टर को 15 करोड़ रुपये बतौर एलिमनी मलाइका अरोड़ा को देना पड़े थे.

आपको बता दें कि मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान खान (Arhaan Khan) भी है. अरहान की उम्र 19 साल है और वो इस समय हायर स्टडीज के लिए विदेश गए हुए हैं. बहरहाल, आपको बता दें कि अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अब अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ सीरियस रिलेशन में हैं. वहीं, अरबाज खान भी इटैलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) को डेट कर रहे हैं.

Next Story