लाइफ स्टाइल

मिथुन चक्रवर्ती की बहू का डांस वीडियो वायरल

मिथुन चक्रवर्ती की बहू का डांस वीडियो वायरल
x

अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता एवं मशहूर डांसर मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हैं। मदालसा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। मदालसा दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं और टीवी शो अनुपमा में काव्या का किरदार निभाती हैं।

अब इंस्टाग्राम पर मदालसा शर्मा ने अपना एक खूबसूरत डांस वीडियो शेयर किया है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर टिप्पणियां बरसा रहे हैं। अपने इस वीडियो में मदालसा शर्मा ब्लैक कलर की शॉर्ट ट्यूब ड्रेस पहने 'हवा में उड़ती जाए' गाने पर बड़े ही खूबसूरत अंदाज में डांस कर रही हैं।

मदालसा शर्मा इस डांस वीडियो में ब्लैक आउटफिट में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। इस डांस वीडियो को शेयर करते हुआ एक्ट्रेस मदालसा ने येलो दिल के साथ 'दिस सॉन्ग' कैप्शन लिखा है।


Next Story