लाइफ स्टाइल

Modi Cabinet Reshuffle: बजट सत्र 2023 से पहले हो सकता है कैबिनेट में विस्तार और बड़ा फेरबदल, नए मंत्रियों को मिलेगी जगह !

Special Coverage Desk Editor
31 Dec 2022 7:25 AM GMT
Modi Cabinet Reshuffle: बजट सत्र 2023 से पहले हो सकता है कैबिनेट में विस्तार और बड़ा फेरबदल, नए मंत्रियों को मिलेगी जगह !
x
Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में बजट सत्र 2023 के कुछ महीने पहले विस्तार और बड़ा फेरबदल हो सकता है। इसके साथ ही इस बार नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है।

Modi Cabinet Reshuffle: Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में बजट सत्र 2023 (Budget Session 2023) के कुछ महीने पहले विस्तार और फेरबदल को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट सत्र की शुरुआत से पहले अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। इस बार ऐसा माना जा रहा है कि अगर मंत्रिमंडल में विस्तार किया जाता है तो नए चेहरों भी मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का कार्यकाल इसी 20 जनवरी को खत्म होने वाला है। इसके अलावा, पार्टी जनवरी में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी करेगी और राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से कुछ सांसदों को नई कैबिनेट में जगह मिल सकती है। क्योंकि इन सभी राज्यों में 2023 में चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए पार्टी अपनी कार्यकारिणी की बैठक में जरूर चर्चा करेगी और चुनाव को ध्यान में रखते हुए इन राज्यों के सांसदों को नई कैबिनेट में स्थान भी दे सकती है।

मोदी कैबिनेट विस्तार अगले 2023 में होने वाले नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इसके साथ ही 2024 में लोकसभा चुनाव भी होने हैं। इसके साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि कुछ मंत्रियों को कैबिनेट से प्रदर्शन के आधार पर हटाया भी जा सकता है। बता दें कि मोदी 2.0 कैबिनेट में आखिरी बार फेरबदल 7 जुलाई 2021 को हुआ था, जिसमें कुछ प्रमुख नामों समेत 12 मंत्रियों को हटा दिया गया था। इस बार देखना होगा की कैबिनेट के फेरबदल में कितने मंत्रियों को हटाया जाएगा।

बता दें कि 2023 में नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसमें केंद्र शासित जम्मू और कश्मीर राज्य समेत त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए 2023 सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए बेहद खास माना जा रहा है।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story