लाइफ स्टाइल

मोदी के चहेते एक्टर को नही है भारत की नागरिकता

Sujeet Kumar Gupta
1 Jan 2020 7:28 AM GMT
मोदी के चहेते एक्टर को नही है भारत की नागरिकता
x

मुबंई। आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि कई बॉलीवुड फिल्मों में देशभक्त की भूमिका निभाने वाले अक्षय कुमार 'भारतीय नागरिक' नहीं हैं कुमार अक्सर अपनी राष्ट्रीयता को लेकर विवादों में रहते हैं। उनके पास कनाडा का पासपोर्ट है। इस वजह से सोशल मीडिया पर अक्सर उन्हें घेरा जाता है और विदेशी होने का ताना मारा जाता है। हालांकि, 2019 में अक्षय एक इंटरव्यू में यह कह चुके हैं कि उन्होंने भारत की नागरिकता के लिए आवेदन दे दिया है।

इसलिए माना जा रहा है कि 2020 में उनके माथे से विदेशी होने का कलंक हमेशा के लिए हट सकता है क्यों कि अब यहा नागरिकता संशोधन कानून के तहत नागरिकता मिल सकता है 2019 लोकसभा चुनाव के बीच उन्होंने पीएम मोदी का ऐसा इंटरव्यू लिया है, जो देश के गंभीर सवालों से भले ही ना जुड़ा हो, लेकिन मोदी के पारिवारिक पहलुओं को जरूर उजागर कर दिया।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस पर अपनी राय रखी है हालांकि कई सितारों के चुप्पी पर भी सवाल उठाए गए। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर तो इस पर कुछ नहीं बोला था लेकिन मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी राय रखी।

अक्षय कुमार से पूछा गया कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विरोध प्रदर्शनों का जो दौर चल रहा है उस पर क्या कहेंगे? उन्होंने कहा कि किसी भी पक्ष की ओर से हिंसा नहीं होनी चाहिए और उन्हें हिंसा पसंद नहीं है।

अक्षय ने आगे कहा कि 'मुझे हिंसा पसंद नहीं है। चाहे वह किसी भी विचारधारा से हो, बस हिंसा मत कीजिए। संपत्ति को नष्ट मत कीजिए। ऐसा मत करिए, हिंसा से दूर रहिए। आप एक दूसरे को जो कुछ कहना चाहते हैं, सकारात्मकता से कहिए। एक दूसरे से बात करते रहिए। हिंसा रोकिए। किसी की संपत्ति नष्ट मत करिए। किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए।'

इस समय कनाडाई नागरिक की बात भारतीयों को पता चला

अक्षय के बारे में ये जानकारी पहले ही मीडिया में पब्लिश हुई है. पहला, अप्रैल 2016 में यह खबर आई थी कि अक्षय को इंग्लैंड के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उन्हें रोक दिया गया. तभी कई भारतीय लोगों को पहली बार पता चला कि वे एक कनाडाई नागरिक हैं और उनके पास कनाडा का पासपोर्ट है।

भारत में यह है नागरिकता कानून

संविधान के अनुच्छेद 9 या नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 8 के मुताबिक दोहरी नागरिकता मान्य नहीं है। इसका मतलब है कि अगर आपके पास किसी अन्य देश का पासपोर्ट है तो आप भारतीय पासपोर्ट नहीं रख सकते। भारतीय संविधान के आर्टिकल 9 के मुताबिक अगर कोई शख्स स्वेच्छा से किसी अन्य देश की नागरिकता हासिल करता है तो वह भारत का नागरिक नहीं होगा।

अक्षय कुमार ने साल 2019 में बॉक्स ऑफिस पर 630.39 करोड़ रुपए का कारोबार किया। यह न केवल 2019, बल्कि अब तक किसी एक एक्टर की फिल्मों द्वारा एक साल में की गई सबसे बड़ी कमाई है। अक्षय की चार फिल्में (केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज) 2019 में रिलीज हुईं और सभी हिट रहीं। अगर 2020 की बात करें तो फिर उनकी चार बड़ी फिल्में (सूर्यवंशी, लक्ष्मी बॉम्ब, पृथ्वीराज और बच्चन पांडे) इस साल रिलीज हो रही हैं। चारों ही फिल्मों से बड़ी कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर वे बॉक्स ऑफिस के बादशाह साबित हो सकते हैं।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story