लाइफ स्टाइल

VIDEO: मौनी रॉय ने फिर दिखाईं सिजलिंग अदाएं, मिनी स्कर्ट में ढाया कहर

Special Coverage Desk Editor
18 Dec 2021 12:08 PM IST
VIDEO: मौनी रॉय ने फिर दिखाईं सिजलिंग अदाएं, मिनी स्कर्ट में ढाया कहर
x
छोटे पर्दे के बाद अब बॉलीवुड में तहलका मचा रहीं मौनी रॉय (Mouni Roy) हमेशा किसी न किसी कारण लाइमलाइट में रहती हैं.

नई दिल्ली: छोटे पर्दे के बाद अब बॉलीवुड में तहलका मचा रहीं मौनी रॉय (Mouni Roy) हमेशा किसी न किसी कारण लाइमलाइट में रहती हैं. वह अपने अभिनय के साथ-साथ स्टालिश अंदाज और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं. हर जगह अपने हुस्न के जलवे बिखेर चुकीं मौनी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं.

गर्ल गैंग के साथ मौनी ने की वॉक

मौनी रॉय अब एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है मौनी अपनी गर्ल गैंग के साथ दिलकश वॉक कर रही हैं. कुछ ही देर पहले शेयर किया गया ये वीडियो अब हर जगह छा गया है.

क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट पहने दिखीं मौनी

वीडियो में मौनी के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक-व्हाइट फुलस्लीव क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट पहने दिखाई दे रही हैं. लाइट मेकअप और ओपन हेयर के साथ मौनी ने अपने लुक को कंप्लीट किया है. वह अपनी गर्ल गैंग के साथ एन्जॉय कर रही हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'ऑन माय माइंड' सॉन्ग चल रहा है.

वीडियो से नहीं हटेंगी निगाहें

अब मौनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फैंस के साथ-साथ तमाम यूजर्स के लिए वीडियो से नजरें हटाना मुश्किल हो गया है. इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं, बता दें कि मौनी अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया साइट्स पर खूब एक्टिव रहती हैं.

इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं मौनी

मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले काफी समय से वह अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लीड रोल में देखा जाने वाला है. इनके अलावा फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी अहम भूमिका में दिखेंगे.

Next Story