लाइफ स्टाइल

Nakuul Mehta: नकुल मेहता ने 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' शो को कहा अलविदा, बताई इसके पीछे की चौंकाने वाली वजह

Special Coverage Desk Editor
29 Dec 2022 5:24 PM IST
Nakuul Mehta: नकुल मेहता ने बड़े अच्छे लगते हैं 2 शो को कहा अलविदा, बताई इसके पीछे की चौंकाने वाली वजह
x
टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि राम कपूर का किरदार निभाने वाले नकुल मेहता ने शो को छोड़ दिया है। खुद नकुल ने शो छोड़ने की बात कन्फर्म की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में सारी बातें क्लियर की।

टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 (Bade Achhe Lagte Hain 2) से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में राम कपूर का लीड रोल प्ले कर रहे नकुल मेहता (Nakuul Mehta) ने शो को छोड़ दिया है। सीरियल को छोड़ने की बात खुद नकुल ने ही कन्फर्म की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा- शो को बहुत प्यार मिला, हालांकि जब हमने शुरुआत की तो कई लोगों को संदेह था क्योंकि हमने एक आइकॉनिक शो को दोबारा बनाया था। लेकिन शो की जर्नी काफी शानदार रही और इसने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई। मुझे लगता है कि यह वास्तव में खास रहा है। मुझे लगता है कि मैं रचनात्मक रूप से इतने लंबे समय तक इसका हिस्सा रहा। अब सीरियल की कहानी घूम रही है और मुझे लगता है कि आगे जाकर इसमें कुछ भी नया करने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं है। मैं राम के किरदार को काफी मिस करूंगा।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नकुल मेहता ने कहा- मुझे लगता है कि मैंने पिछले 18 महीनों में निर्माताओं और दर्शकों को अपना सबकुछ दिया। इसके अलावा, आपको पता होना चाहिए कि कब जाना है और अब जाने का समय है। शो में बने रहना और इसे जारी रखना और प्यार पाना केवल आकर्षक है, लेकिन मेरा सवाल है कि आगे और क्या है। मैं अब खुद को चुनौती देना चाहता हूं।

दोबारा स्मॉल स्क्रीन पर वापसी को लेकर कमेंट करते हुए नकुल मेहता ने कहा- एक बार जब कोई दर्शक आपको शिव या राम के रोल में देखता है तो मुझे लगता है कि दो महीने में एक और किरदार में दिखना सही होगा। मुझे कोई भी इस तरह के रोल में एक्सेप्ट नहीं करेगा। मैं विश्वसनीयता और सम्मान के लिए काम करता हूं। उन्होंने कहा- टीवी या फिल्म हम सभी दर्शकों के लिए काम करते हैं और उनसे अपने लिए समय मांगते हैं। इसलिए मैं इसे हल्के में नहीं लेता।

- आपको बता दें कि नकुल मेहता ने अपने 10 साल के करियर में 3-4 सीरियलों में काम किया है। उन्होंने 2012 में सीरियल प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा से छोटे पर्दे पर कदम रखा था। इस सीरियल में उनकी को-स्टार दिशा परमार थी, जो बड़े अच्छे लगते हैं 2 में उनकी पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं।

Next Story