मनोरंजन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: आलिया भट्ट बनी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री वही अल्लू अर्जुन को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जाने पूरी लिस्ट

Smriti Nigam
24 Aug 2023 2:20 PM GMT
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: आलिया भट्ट बनी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री वही अल्लू अर्जुन को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जाने पूरी लिस्ट
x

National Film Awards:आलिया भट्ट ने गंगूबाई के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता, जबकि अल्लू अर्जुन ने पुष्पा में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

National Film Awards:जूरी ने गुरुवार को नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 69वें प्रतिष्ठित 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' के विजेताओं के नामों की घोषणा की.

आलिया भट्ट ने गंगूबाई के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता, जबकि अल्लू अर्जुन ने पुष्पा में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता सूची

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अल्लू अर्जुन ने (पुष्पा) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: आलिया भट्ट ने गंगूबाई के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता और कृति सेनन ने मिमी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: पल्लवी जोशी ने (द कश्मीर फाइल्स) के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ नरगिस दत्त पुरस्कार - द कश्मीर फाइल्स

सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म- आरआरआर ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार जीता

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म - रॉकट्री: द नंबी इफेक्ट ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन - पुष्पा / आरआरआर ने सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार जीता

बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगूबाई काठियावाड़ी को बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी मिला।

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का अवॉर्ड भी मिला।

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइनर - सरदार उधम सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइनर का पुरस्कार जीता।

सर्वश्रेष्ठ संपादन- सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार गंगूबाई काठियावाड़ी को दिया गया

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी - सरदार उधम सिंह ने सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार जीता।

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता - मिमी के लिए पंकज त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का खिताब दिया गया है।

सर्वश्रेष्ठ चाइल्स कलाकार - भाविन रबारी ने सर्वश्रेष्ठ चाइल्स कलाकार का पुरस्कार जीता है।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन - निखिल महाजन (गोदावरी - द होली वॉटर) ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार जीता है।

स्पेशल जूरी अवार्ड - शेरशाह ने स्पेशल जूरी अवार्ड जीता।

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार: फ़ीचर फ़िल्म श्रेणी

सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन पुरस्कार - आरआरआर (स्टंट कोरियोग्राफर- किंग सोलोमन) ने सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन पुरस्कार जीता

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी - आरआरआर (कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित) ने सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार जीता

सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव - आरआरआर (विशेष प्रभाव निर्माता - वी श्रीनिवास मोहन) ने सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव का पुरस्कार जीता

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म - सरदार उधम सिंह ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीता।

सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म - छैलो शो ने सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म का पुरस्कार जीता

सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म - 777 चार्ली ने सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार जीता

सर्वश्रेष्ठ मैथिली फिल्म - समांतर ने सर्वश्रेष्ठ मैथिली फिल्म का पुरस्कार जीता

सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म - एकदा के जाला ने सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का पुरस्कार जीता

सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म - होम ने सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का पुरस्कार जीता

सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म - कदैसी विवासयी ने सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का पुरस्कार जीता

सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म - उप्पेना ने सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का पुरस्कार जीता

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार: गैर-फ़ीचर फ़िल्म

सर्वश्रेष्ठ नैरेशन वॉयस-ओवर कलाकार - कुलदा कुमार भट्टाचार्य, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन - इशान दिवेचा, सर्वश्रेष्ठ संपादन - अभरो बनर्जी (इफ मेमोरी सर्व्स मी राइट)

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार: गैर-फ़ीचर विशेष उल्लेख

बाले बंगारा - अनिरुद्ध जटेकर, करुवराई - श्रीकांत देवा, द हीलिंग टच - श्वेता कुमार दास, एक दुआ - राम कमल मुखर्जी

Next Story