
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Nora...
Nora Fatehi-Jacqueline: 'जैकलीन से जलती थी नोरा, चाहती थी मैं उसे छोड़ दूं', सुकेश चंद्रशेखर का एक और लेटर 'बम'

Nora Fatehi-Jacqueline: Jacqueline Fernandez vs Nora Fatehi vs Sukesh Chandrasekhar: 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक और सनसनीखेज दावों के साथ चिट्ठी लिखी है. सुकेश ने दावा किया है कि नोरा फतेही ने आर्थिक अपराध ब्यूरो (EOW) के सामने अपना बयान बदला था.
सुकेश ने चिट्ठी में लिखा- जैकलीन और मैं गंभीर रिश्ते में थे. यही वजह है कि नोरा, जैकलीन से जलती थी. मुझे जैकलीन को लेकर भड़काती थी और मेरा ब्रेनवॉश कर रही थी. नोरा चाहती थी कि मैं जैकलीन को छोड़ दूं.
जैकलीन, नोरा फतेही पर सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी
— First India News (@1stIndiaNews) January 21, 2023
'जैकलीन और मेरे बीच करीबी संबंध थे, मैं और जैकलीन सीरियस रिलेशनशिप में थे, नोरा चाहती थी कि मैं जैकलीन को छोड़ दूं, जैकलीन से जलती थी नोरा, नोरा ने EOW के सामने बयान बदला' #jacquelinefernandez #NoraFatehi
नोरा चाहती थी कि मैं उसके साथ डेटिंग करना शुरू कर दूं, नोरा मुझे दिन में कम से कम 10 बार कॉल करने की कोशिश करती थी और अगर मैं उसकी कॉल का जवाब नहीं देता था तो वह मुझ पर फोन करते रहने के लिए दबाव डालती थी.




