लाइफ स्टाइल

श्रीदेवी जाते-जाते बनी Google क्वीन, करोड़ों लोगों ने किया सर्च

Arun Mishra
26 Feb 2018 1:51 PM IST
श्रीदेवी जाते-जाते बनी Google क्वीन, करोड़ों लोगों ने किया सर्च
x
'रूप की रानी' और 'सुरमयी आंखों' वाली श्रीदेवी जाते-जाते भी गूगल क्वीन का ख़िताब अपने नाम कर गई।
मुंबई : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का बीते शनिवार को हार्ट अटैक के कारण दुबई में निधन हो गया। 'रूप की रानी' और 'सुरमयी आंखों' वाली श्रीदेवी जाते-जाते भी गूगल क्वीन का ख़िताब अपने नाम कर गई।
दरअसल, उनकी मौत की खबर सुनते ही हर शख्स सकते में आ गया। ऐसे में लोग श्रीदेवी के बारे में गूगल पर सर्च करने लगे और शाम तक करीब 1 करोड़ लोगों ने उनके बार में सर्च किया।
दोपहर 12 बजे से पहले 10 लाख लोग श्रीदेवी को सर्च कर चुके थे। तीन बजे तक तो यह आंकड़ा 50 लाख पहुंच गया और शाम करीब पांच बजे तक एक करोड़ लोग श्रीदेवी के बारे में और अधिक जानने के लिए गूगल पर सर्च कर चुके थे।
लोगों ने श्रीदेवी के साथ-साथ कार्डियक अरेस्ट, मोहित मारवाह (जिनकी शादी में वह दुबई गई थीं) के बारे में भी गूगल किया। वहीं लोगों ने यह भी जानना चाहा कि कार्डियक अरेस्ट (जिसकी वजह से श्रीदेवी की जान गई) क्या होता है। कुछ लोगों ने श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बारे में जानने की कोशिश की। साथ ही, कई यूजर्स ने श्रीदेवी की मूवी, श्रीदेवी का वीडियो, एक्ट्रेस श्रीदेवी, डॉटर्स ऑफ श्रीदेवी, श्रीदेवी लेटेस्ट न्यूज, अबाउट श्रीदेवी, श्रीदेवी अर्जुन कपूर नाम से सर्च किया।
Next Story