लाइफ स्टाइल

Raghav Chadha-Parineeti Chopra : जल्द एक दूजे के हो जाएंगे राघव चड्ढा- परिणीति चोपड़ा?

Arun Mishra
29 March 2023 6:34 AM GMT
Raghav Chadha-Parineeti Chopra : जल्द एक दूजे के हो जाएंगे राघव चड्ढा- परिणीति चोपड़ा?
x
दोनों तब से एक दूसरे को जानते हैं, जब वे इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे।

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Parineeti Chopra Raghav Chadha) और इश्कजादे अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. खबर है की सांसद राघव चड्ढा फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को डेट कर रहे हैं। उनकी हाल की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है. और इन अफवाहों को और ज्यादा हवा दी है उन्हीं की पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय अरोड़ा ने.

राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने लिखा, 'मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से मुबारकबाद देता हूं। मेरी शुभकामनाएं। उनके रिश्ते को ढेर सारा प्यार और आनंद मिले।'

एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें जब परिणीति पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं तो उनसे इस बारे में पूछ गया, जिस पर वो शरमाती नजर आईं। मीडिया ने उनसे पूछा, 'मैम वो जो न्यूज आ रहा है, वो कन्फर्म है क्या?' परिणीति ने इस सवाल का खुलकर जवाब तो नहीं दिया, लेकिन उनकी चुप्पी और मुस्कान काफी कुछ बयां कर रही थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों तब से एक दूसरे को जानते हैं, जब वे इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की है, जबकि राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की।

Next Story