लाइफ स्टाइल

Indian Idol 12 के विनर बने पवनदीप राजन, खिताब जीतकर भी क्यों खुश नहीं हैं बताई ये खास वजह?

Arun Mishra
16 Aug 2021 1:02 PM IST
Indian Idol 12 के विनर बने पवनदीप राजन, खिताब जीतकर भी क्यों खुश नहीं हैं बताई ये खास वजह?
x
पवनदीप के अलावा शो की सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट्स में से एक अरुणिता कांजीलाल सेकेंड नंबर पर रहीं.

टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलीटी शो 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) का विजेती हमें मिल गया है. रविवार को हुए ग्रैंड फिनाले में अपनी मैजिकल परफॉर्मेंस से पूरे देश का दिल जीतकर उत्तराखंड के रहने वाले पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) इस सीजन के विजेता बन गए हैं. अब इसमें कोई शक ही नहीं कि पवनदीप राजन एक सिंगर हैं.

फैंस पवनदीप की जीत की खुशी का जश्न मना रहे हैं. लेकिन इसी बीच सिंगर ने एक चौंकाने वाली बात कही है. अपने एक इंटरव्यू में पवनदीप ने कहा कि वो ट्रॉफी जीतकर बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि हर कोई जीतने का हकदार था.

HT में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, पवनदीप ने शो जीतने के बाद अपने एक इंटरव्यू में कहा, "आखिरी लम्हों में मैंने कुछ ज्यादा नहीं सोचा था. मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही चीज थी कि जो भी शो जीतेगा ट्रॉफी किसी ने किसी एक दोस्त के पास ही आएगी. हम एक फैमिली हैं. "

पवनदीप ने आगे कहा- "हालांकि, जब मुझे ट्रॉफी मिली तो तब भी मैं ज्यादा अच्छा महसूस नहीं कर रहा था, क्योंकि हम सभी जीतना डिजर्व करते थे. हमने प्लान किया है कि फ्यूचर में सब मिलकर साथ काम करेंगे और हम शो के बाद भी एक दूसरे के कॉन्टैक्ट में रहेंगे." पवनदीप ने कहा- "हां, मेरी फैमिली भी वहां थी. मेरे कुछ दोस्त भी आए थे और वो सब बहुत खुश और एक्साइटेड हैं. मुझे जब ट्रॉफी मिली तो मेरी मां इमोशनल होकर रोने लगी थीं."

BollywoodLife को दिए अपने एक इंटरव्यू में पवनदीप ने कहा, "उस समय मुझे कुछ समज नहीं आ रहा था. हर चीज एक सपने जैसी लग रही थी, जैसे ही मैंने शो जीता सबने मुझे उठा लिया और मैं बस यही सोच रहा था कि ये कैसे मुमकिन हो गया. जिंदगी में कुछ चीजें ऐसी ही होती हैं, जिन्हें आप समझ नहीं पाते हैं."

बता दें कि पवनदीप को ट्रॉफी के अलावा 25 लाख रुपये और एक लग्जरी कार मिली है. 12 घंटे तक चलने वाले फिनाले एपिसोड के आखिर में विनर का नाम अनाउंस किया गया. शो में कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी.


सेकेंड नंबर पर अरुणिता कांजीलाल

पवनदीप के अलावा शो की सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट्स में से एक अरुणिता कांजीलाल सेकेंड नंबर पर रहीं, जबकि थर्ड नंबर पर सायली कांबले ने जगह बनाई. चौथे स्थान पर मोहम्मद दानिश ने अपना कब्जा जमाया, पांचवे पर निहाल और छठे स्थान पर शनमुखाप्रिया रहीं.

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story