लाइफ स्टाइल

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ खास अंदाज में मनाया New Year, शेयर की बोल्ड फोटो

Sakshi
3 Jan 2022 11:28 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ खास अंदाज में मनाया New Year, शेयर की बोल्ड फोटो
x
निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नए साल पर तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें दोनों ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे। जिसमें प्रियंका और निक दोनों ने ही रेड कलर का आउटफिट पहना है। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक दोनों समंदर के बीच बोट पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो भले ही देश से बाहर हों लेकिन हमेशा ही देश में सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा को उनके काम के लिए तो जाना ही जाता है, इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपनी और पति निक जोनस की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी हर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई रहती है। अभी हाल ही में निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नए साल पर तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें दोनों ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे। जिसमें प्रियंका और निक दोनों ने ही रेड कलर का आउटफिट पहना है। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक दोनों समंदर के बीच बोट पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

समंदर के बीच नजर आईं प्रियंका

प्रियंका ने भागदौड़ से दूर समंदर के बीच नए साल के इस स्पेशल मूमेंट को सेलिब्रेट किया है। प्रिंयका ने एक दूसरी तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वे सनबाथ लेती नजर आ रही हैं। बता दें कि इन तस्वीरों में प्रियंका को लुक बेहद बोल्ड लग रहा है।

प्रियंका ने निक के साथ एक और तस्वीरे भी शेयर की है। जिसमें वो दोनों समंदर के बीच बोट पर हल्की धूप साथ हैं। बता दें कि ये तस्वीरें ब्रेकफास्ट के टाइम की लग रही हैं। इस तस्वीर में दोनों ने ही सनग्लास पहने हुए हैं। प्रियंका ने पाउट बनाते हुए सेल्फी क्लिक की है तो वहीं निक भी तस्वीर में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन मूड की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चश्मा पहना हुआ है और उनके चश्मे पर हैप्पी न्यू ईयर का डिजाइन बना हुआ है। इसके अलावा भी न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए फैंस को नए साल की शुभकामनाएं भी दी हैं। बता दें कि प्रियंका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, परिवार और दोस्तों के लिए बहुत आभारी। यहां जीवन का जश्न मनाने के लिए है। 2022, नववर्ष की शुभकामनाएं।

Sakshi

Sakshi

    Next Story