लाइफ स्टाइल

पोर्नग्राफी केस में अब तक की बड़ी खबर, 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजे गए राज कुंद्रा,

सुजीत गुप्ता
20 July 2021 9:14 AM GMT
पोर्नग्राफी केस में अब तक की बड़ी खबर, 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजे गए राज कुंद्रा,
x

मुंबई। शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मंगलवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उनके साथ उनके पार्टनर रयान थारप को भी हिरासत में भेजा गया है। राज की गिरफ्तारी के बाद रयान थारप को अरेस्ट किया गया था।

मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास पर्याप्त सबूत भी हैं। मुंबई पुलिस ने कहा उसकी क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने राज कुंद्रा समेत पोर्नोग्राफी पेस करने के लिए एक मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था।

क्या है पूरा मामला

एक्टर्स से जबरन अश्लील फिल्मों के लिए न्यूड सीन्स शूट करवाते थे। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इन फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लीकेशन्स के जरिए रिलीज/ डिस्ट्रीब्यूट किया जाता था।दरअसल क्राइम ब्रांच ने इस साल (2021) फरवरी में मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने से जुड़ा मामला दर्ज किया था। वहीं इस पूरे मामले में राज कुंद्रा मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास इसको लेकर पर्याप्त सबूत भी हैं।

Next Story