लाइफ स्टाइल

राज कुंद्रा को अभी 14 दिन और रहना होगा न्यायिक हिरासत में

सुजीत गुप्ता
27 July 2021 8:37 AM GMT
राज कुंद्रा को अभी 14 दिन और रहना होगा न्यायिक हिरासत में
x
पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस ने इसी साल चार फरवरी को एक केस दर्ज किया था जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ना शुरू किया।

अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें मोबाइल ऐप पर स्ट्रीम करने के मामले में बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है और रोज रोज नये खुलासे हो रहे है लेकिन कुद्रा के लिए आज का दिन अहम था लेकिन कुंद्रा को आज भी राहत नही मिली और फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है 19 जुलाई की देर रात क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया था। पुलिस हिरासत अवधि आज यानी 27 जुलाई को खत्म हो रही थी।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। आज उनकी इस याचिका पर सुनवाई हुई लेकिन राहत नही मिली।

हाल ही में यह बात सामने आई थी कि जैसे ही राज के इस धंधे से पर्दा उठने लगा था तो उन्होंने अपना फोन बदल लिया था। इससे पहले उनके ऑफिस से एक खुफिया अलमारी भी मिली थी, जिसके बाद कई खुलासे हुए हैं। इस खुफिया अलमारी से पुलिस को राज और शिल्पा के संयुक्त खाते की जानकारी मिली है जिसके लेनदेन के लिंक की तलाश की जा रही है। पुलिस को शक है कि इसी खाते में पोर्न फिल्मों का पैसा जमा होता था।

पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस ने इसी साल चार फरवरी को एक केस दर्ज किया था जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ना शुरू किया। जब पुलिस ने मलाड वेस्ट इलाके में स्थित एक बंगले पर छापेमारी की तो वहां पोर्न फिल्म की शूटिंग चल रही थी। पुलिस को तब राज कुंद्रा के बारे में अहम सुराग मिले थे लेकिन उनकी गिरफ्तारी से पहले पुलिस पुख्ता सबूत जुटा लेना चाहती थी। अभी तक इस मामले में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले में मुख्य साजिशकर्ता मालूम पड़ते हैं।

गौरतलब है कि पोर्न रैकेट का मामला सिर्फ शिल्पा के पति राज तक ही सीमित नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस के हाथ बड़ा रैकेट लगा है और इसमें कई प्रोडक्शन हाउस भी शामिल हैं। ये प्रोडक्शन हाउस अब डिलीट हो चुके एप हॉटशॉट्स के लिए कॉन्टेंट प्रोडक्शन में शामिल बताए जा रहे हैं।

Next Story