लाइफ स्टाइल

Rakhi Sawant News | 7 महीने पहले राखी सावंत ने किया था 'निकाह', लेकिन पति का इनकार, फिर मिला धोखा

Special Coverage Desk Editor
12 Jan 2023 11:54 AM IST
Rakhi Sawant News | 7 महीने पहले राखी सावंत ने किया था निकाह, लेकिन पति का इनकार, फिर मिला धोखा
x
Rakhi Sawant News | Adil Khan denied reports of marriage with Rakhi Sawant: कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने 11 जनवरी को बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया था कि उन्होंने आदिल के साथ शादी कर ली है.

Rakhi Sawant News | Adil Khan denied reports of marriage with Rakhi Sawant: कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने 11 जनवरी को बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया था कि उन्होंने आदिल के साथ शादी कर ली है. पर अब खबर आ रही है कि आदिल ने शादी की खबरों का खंडन किया है. वहीं राखी इस खबर से हैरान हो उठी हैं और उनका कहना है कि आदिल मुझे बहुत प्यार करता है. लेकिन शादि से क्यों इनकार कर रहा है?. साथ एक्ट्रेस ने कहा है कि पक्का उसकी फैमिली की तरफ से दबाव दिया जा रहा होगा.

राखी सावंत ने आगे बताया कि उन्हें शक है कि आदिल का अफेयर 'बिग बॉस' मराठी की एक कंटेस्टेंट के साथ चल रहा है, इस वजह से अब उन्होंने अपनी शादी के बारे में मीडिया को बता दिया. राखी ने बताया कि वो 7 महीनों से आदिल के साथ शादी के रिश्ते में हैं. राखी ने ये भी बताया कि अब वो काफी परेशान है, क्योंकि उन्हें लगता है कि आदिल का किसी के साथ अफेयर है. एक्ट्रेस ने कहा- 'मेरी मां की तबियत भी बहुत खराब है और मैं भी परेशान हूं. समझ नहीं आ रहा है कि क्या करूं.' जानकारी के लिए बता दें कि राखी सावंत की मां कुछ दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं. उन्हें कैंसर और ब्रेन ट्यूमर है. वहीं, आदिल से राखी की दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने रितेश से शादी की थी जो एक बिजनेसमैन हैं. हालांकि, अपनी पहली शादी को भी राखी ने काफी वक्त तक छिपाकर रखा था. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल सका और दोनों ने तलाक ले लिया. अब राखी ने आदिल से दूसरी शादी की है.

Next Story