लाइफ स्टाइल

कन्नड़ की जानी मानी एक्ट्रेस का हो गया निधन, लोग कहते थे एक्टिंग की देवी

सुजीत गुप्ता
26 July 2021 6:14 AM GMT
कन्नड़ की जानी मानी एक्ट्रेस का हो गया निधन, लोग कहते थे एक्टिंग की देवी
x
उन्हें सात बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके अलावा उन्हें कई अन्य पुरस्कार से भी नवाजा गया।

कन्नड़ की जानी मानी एक्ट्रेस जयंती का निधन हो गया है। जयंती के बेटे कृष्ण कुमार ने अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की है। वह उम्र संबंधित होने वाली दिक्कतों से परेशान थीं, उन्होंने अपने घर पर सोते हुए आखिरी सांस ली। आपको बता दें, साल 2018 में जयंती के निधन की अफवाह उड़ी थी, तब उन्होंने सामने आकर सफाई दी थी।

जयंती का जन्म 6 जनवरी 1945 को कर्नाटक में हुआ था। अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर करने वाली जयंती ने अभिनय, प्रोडक्शन और गायकी में हाथ आजमाया। 60 से 80 के दशक की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं में से एक मानी जाने वाली जयंती ने जेमिनी गणेशन, MGR और जयललिता जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया।

जयंती ने अपने करियर में कन्नड़ के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी भाषा में फिल्में की हैं। हिंदी में उन्होंने 60 के दशक में 'तीन बहुरानियां', 'तुमसे अच्छा कौन है' और 'गुंडा' में काम किया। अभिनय में जयंती के योगदान को देखते हुए उन्हें अभिनय शारदे यानी एक्टिंग की देवी कहकर बुलाया जाता था। 1960 से लेकर 80 के दशक तक उन्होंने करीब 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें सात बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके अलावा उन्हें कई अन्य पुरस्कार से भी नवाजा गया।



Next Story