लाइफ स्टाइल

सुशांत सिंह राजपूत दूसरी पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की अनदेखी रोमांटिक तस्वीरें, लिखा ये खास मैसेज

Arun Mishra
14 Jun 2022 9:46 AM GMT
सुशांत सिंह राजपूत दूसरी पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की अनदेखी रोमांटिक तस्वीरें, लिखा ये खास मैसेज
x
सुशांत सिंह राजपूत की अनदेखी रोमांटिक तस्वीरें साझा करने के साथ उन्होंने एक्टर के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

आज बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि है। आज के ही दिन वर्ष 2020 में मुंबई स्थित अपने आवास में एक्टर मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत के जाने से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था। किसी को भी यह विश्वास नहीं हो रहा था कि अब सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं हैं। आज सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। सुशांत सिंह राजपूत की अनदेखी रोमांटिक तस्वीरें साझा करने के साथ उन्होंने एक्टर के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें देखा जा सकता है कि सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती की कंपनी बहुत एंजॉय कर रहे हैं। एक तस्वीर में वह रिया चक्रवर्ती की गोद में बैठे नजर आए तो दूसरी तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत अपने कान में फूल लगाकर आसमान की ओर देखते हुए दिखाई दिए। तीसरी तस्वीर में देखा गया कि रिया चक्रवर्ती सुशांत को किस कर रही हैं। वहीं, आखिरी तस्वीर में यह देखा गया कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती बारिश में भीगने के बाद इंद्रधनुष के मजे ले रहे हैं।


Next Story