लाइफ स्टाइल

रिया कपूर ने दिखाई हनीमून की बेहद रोमांटिक और हॉट फोटो वायरल, पति संग मालदीव में कर रहीं हैं एंजॉय, बहन सोनम ने किया ये कमेंट

सुजीत गुप्ता
11 Sep 2021 8:19 AM GMT
रिया कपूर ने दिखाई हनीमून की बेहद रोमांटिक और हॉट फोटो वायरल, पति संग मालदीव में कर रहीं हैं एंजॉय, बहन सोनम ने किया ये कमेंट
x

अनिल कपूर की बेटी और प्रोड्यूसर-डिजाइनर रिया कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। इन दिनों रिया और करण हनीमून के लिए मालदीव में हैं। उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वे रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा- समंदर पार। सोनम कपूर ने कमेंट में लिखा- तुम दोनों को मिस कर रही हूं।


बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी ने 14 अगस्त को शादी की। शादी की सभी रस्में अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में हुईं। रिया और करण 13 साल से एक दूसरे को जानते थे। सोनम कपूर की शादी के वक्त रिया ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था।

दरअसल रिया कपूर अपने पति करण बूलानी के साथ हनीमून के लिए मालदीव्स गई हैं। रिया ने इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है। रिया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।


रिया मालदीव्स पहुंचने के बाद से ही सोशल मीडिया पर स्टोरीज शेयर कर रही हैं। जिसके जरिए उनके फैंस को पता चला है कि रिया मालदीव्स में हैं। वहीं हाल ही में रिया ने अपने हनीमून से अपनी एक बोल्ड तस्वीर भी शेयर की है।

Next Story