लाइफ स्टाइल

RRR BO Collection Day 2:दूसरे दिन भी RRR ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

Arun Mishra
27 March 2022 6:07 AM GMT
RRR BO Collection Day 2:दूसरे दिन भी RRR ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए कितना हुआ कलेक्शन
x
फिल्म ने दूसरे दिन भी कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 200 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया था। फिल्म ने दूसरे दिन भी कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म को भारत के अलावा विदेश खासकर अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक आरआरआर ने हिंदी भाषा (RRR Box Office Collection Day 2) में 24 से 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इससे पहले आरआरआर के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 20.07 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। ऐसे में फिल्म ने दो दिन में लगभग 45 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर द कश्मीर फाइल्स से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिसकी शुक्रवार को कमाई एक बार फिर बढ़ी है। फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपए से लेकर 9.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। ऐसे में शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 33 से 35 करोड़ का कलेक्शन किया।

भारत में पहले दिन कमाए 156 करोड़

आरआरआर ने भारत में पहले दिन ही 156 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। फिल्म ने आंध्र प्रदेश में 75 करोड़ रुपए, निजाम में 27.5 करोड़ रुपए, कर्नाटक में 14.5 करोड़ रुपए, तमिलनाडु में 10 करोड़ रुपए, केरला में चार करोड़ रुपए और उत्तर भारत में 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म ने अमेरिका और कनाडा में 42 करोड़ रुपए, ऑस्ट्रेलिया में 4.03 करोड़ रुपए और न्यूजीलैंड में 37.07 लाख रुपए का बिजनेस किया है। ऐसे में आरआरआर ने वर्ल्डवाइड 223 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story