
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- RRR Trailer Video: Jr...
RRR Trailer Video: Jr NTR और Ram Charan के दमदार एक्शन सीन्स से भरा है आरआरआर का ट्रेलर

RRR Official Trailer Video: 'बाहुबली' डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' का ट्रेलर आज आखिरकार फैंस के बीच रिलीज किया गया. 3 मिनट का ये ट्रेलर आपकी नजरें आपके फोन से हटने नहीं देगा. धमाकेदार एक्शन और फाइट सीन्स से भरपूर फिल्म का ये ट्रेलर दर्शकों के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं. जैसा कि राजमौली ने वादा किया था ये फिल्म स्वंतत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमारम भीम की एक भावनात्मक कहानी है.
आरआरआर आनेवाले 7 जनवरी 2022 को विविध भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म की निर्माता कंपनी पेन स्टूडियोज ने आज सोशल मीडिया पर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जिआरआरआर से चंद मिनटों में लाखों व्यूज प्राप्त हुए हैं. फिल्म के ट्रेलर में देखा गया कि जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम के किरदार में गरीबों का मसीहा है. कहानी के अनुसार, अंग्रेज राम चरण को लाते हैं ताकि वो भीम को सबक सिखा सके. इसके बाद वो दोनों दोस्त बनकर अंग्रेजों एक लिए आवाज उठाते हैं.
बताया जा रहा है कि ये फिल्म करीब 450 करोड़ के बजट में बनी अब तक सबसे बड़ी प्रोडक्शन में से एक है. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और ये विश्वभर में 1000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होगी. इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण के अलावा आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन समेत कई कलाकारों ने काम किया है.




