लाइफ स्टाइल

अब सारा अली खान ने अनुपमा संग किया Chaka Chak डांस, दिखाए किलर मूव्स

Special Coverage Desk Editor
18 Dec 2021 12:14 PM IST
अब सारा अली खान ने अनुपमा संग किया Chaka Chak डांस, दिखाए किलर मूव्स
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'अतरंगी रे' (Atrangi Re) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. कुछ समय पहले ही फिल्म का नया गाना 'चका चका' रिलीज हुआ है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'अतरंगी रे' (Atrangi Re) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. कुछ समय पहले ही फिल्म का नया गाना 'चका चका' रिलीज हुआ है. इसके बाद से ही उनके इस गाने पर कई इंस्टा रील्स बनने लगी हैं. सारा भी आए दिन किसी न किसी के साथ इस गाने पर इंस्टा रील्स बना रही हैं.

रुपाली-सारा ने किया चकाचक डांस

अनन्या पांडे, माधुरी दीक्षित और रणवीर सिंह के साथ 'चका चका' गाने पर डांस करने के बाद अब सारा ने अनुपमा फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) संग ठुमके लगाए हैं. रुपाली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह सारा के साथ 'चका चक' सॉन्ग पर डांस करती दिख रही हैं. वीडियो में उनके स्टेप्स और मूव्स कमाल के हैं.

वीडियो में स्टेप्स और मूव्स कमाल के हैं

इस दौरान रुपाली, सारा को टफ कॉम्पिटीशन देती नजर आ रही हैं. दोनों ही साड़ी पहन इस गाने पर जबरदस्त डांस कर रही हैं. एक्सप्रेशन्स और मूव्स काबिल तारीफ हैं. रुपाली ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अपने भाई की चकाचक कोरियोग्राफी पर चकाचक गर्ल के साथ चकाचक आउटफिट में डांस कर रही हूं'.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस लगातार कमेंट्स कर दोनों के डांस मूव्स की तारीफ कर रहे हैं. गौरतलब है कि सारा अली खान की फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और धनुष (Dhanush) को भी लीड रोल में देखा जा रहा है. कुछ वक्त पहले ही इसका मजेदार ट्रेलर भी रिलीज किया गया था. इसके बाद से ही फिल्म के लिए उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है. ये फिल्म 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है.

Next Story