लाइफ स्टाइल

OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही शहनाज गिल, Netflix वेब शो 'Lucifier' का पोस्टर साझा कर कहीं यह बात

Special Coverage Desk Editor
22 Dec 2021 5:36 PM IST
OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही शहनाज गिल, Netflix वेब शो Lucifier का पोस्टर साझा कर कहीं यह बात
x
दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हमेशा ही चर्चाओं में रही उनकी दोस्त शहनाज गिल उनके चले जाने के बाद आप धीरे-धीरे वापस अपनी जिंदगी में लौट रही है। बता दे कि कई महीनों तक अभिनेता के निधन के बाद खुद को घर में कैद करने वाली शहनाज गिल दोबारा अपने काम पर लौट चुकी है।

दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हमेशा ही चर्चाओं में रही उनकी दोस्त शहनाज गिल उनके चले जाने के बाद आप धीरे-धीरे वापस अपनी जिंदगी में लौट रही है। बता दे कि कई महीनों तक अभिनेता के निधन के बाद खुद को घर में कैद करने वाली शहनाज गिल दोबारा अपने काम पर लौट चुकी है। हाल ही में उन्होंने पंजाबी फिल्म हौसला रख में दिलजीत दोसांझ के साथ में देखा गया था। फिल्म को अच्छा खासा रिस्पांस मिला और अब शहनाज लगातार सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर आ रही है।

शहनाज गिल को द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता भी है यही कारण है कि उनसे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो आज भी खूब वायरल होती है। हाल ही में शहनाज गिल सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक पोस्टर जारी किया है जिसमें बॉलीवुड के फेमस शॉप लुसिफर एक्टर टॉम एलिस के साथ में नजर आ रही है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेटफ्लिक्स ( Netflix) पर आने वाला यह शो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है और पिछले काफी समय से लोकप्रिय रहा है।

हॉलीवुड में भी शामिल हुई शहनाज़ गिल

बता दें कि यह पोस्टर सामने आने के बाद से ही अब लगातार शहनाज गिल को लेकर फैंस के कयास चालू हो गए आप सभी को यह लग रहा है कि शहनाज गिल जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली है। अपना पोस्टर साझा करते हुए शहनाज गिल ने शानदार कैप्शन भी लिखा है जिसने सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है उन्होंने इसे असली बिग बॉस बताया है। शहनाज कि इस तरह की प्रतिक्रिया देखकर फैंस भी काफी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा लोकप्रिय रहने वाली शहनाज गिल अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद काफी ज्यादा अकेली पड़ गई थी। इस वजह से उन्होंने सभी प्लेटफार्म से दूरियां बना ली थी। पिछले दिनों उन्होंने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के 41 वें जन्मदिन के मौके पर भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर को साझा किया था। लेकिन इसके साथ उन्होंने कैप्शन को ब्लैंक ही रखा था। शहनाज अभिनेता के इस दुनिया में मौजूद नहीं होने के बाद उनके परिवार वालों का बेटी की तरह ख्याल रखती है।

Next Story