लाइफ स्टाइल

Pathan Film Update: इस दिन से शाहरुख खान शुरू करेंगे 'पठान' की शूटिंग, मुंबई में बनाया गया भव्य सेट

Special Coverage Desk Editor
7 Dec 2021 2:33 PM IST
Pathan Film Update: इस दिन से शाहरुख खान शुरू करेंगे पठान की शूटिंग, मुंबई में बनाया गया भव्य सेट
x
Pathan Film Update: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है। ‘पठान’ (Pathan) के जरिए अभिनेता एक बार फिर बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Pathan Film Update: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'पठान' (Pathan) के जरिए अभिनेता एक बार फिर बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले दिनों शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के कारण फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोक दी थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आर्यन को ड्रेस केस में गिरफ्तार किया था। इस वजह से शाहरुख और उनका परिवार काफी परेशान हुआ था। कानूनी लड़ाई के बाद अब आर्यन खान जमानत पर बाहर हैं।

इसी बीच खबर है कि शाहरुख खान की आगामी एक्शन थ्रिलर की शूटिंग 15 दिसंबर से शुरू होगी। पिंकविला ने अपने रिपोर्ट में बताया कि 'शाहरुख 'पठान' की शूटिंग एक बार फिर से शुरू करने के लिए उत्साहित है। 15 दिसंबर से शाहरुख, अभिनेत्री दीपिका और जॉन के साथ 'पठान' की शूटिंग शुरू करेंगे। मुंबई में इस फिल्म के लिए एक भव्य सेट लगाया गया है। कथित तौर पर फिल्म की शूटिंग 15-20 दिनों तक चलेगी। मुंबई में 'पठान' की शूटिंग पूरी कर शाहरुख और उनकी टीम विदेश रवाना होंगे।

आखिरी बार शाहरुख खान फिल्म जीरो में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में अभिनेता, कैटरिना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस करते नजर आए थे। यह एक बिग बजट फिल्म थी। यह फिल्म जब रिलीज हुई थी तब दर्शकों ने किंग खान की खूब आलोचना की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी असफल साबित हुई थी।

Next Story