लाइफ स्टाइल

शक्ति कपूर ने सलमान खान के गाने की बजाई प्यारी धुन, फैंस हो गए फिदा

Sakshi
15 Jan 2022 12:37 PM GMT
शक्ति कपूर ने सलमान खान के गाने की बजाई प्यारी धुन, फैंस हो गए फिदा
x
शक्ति कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकउंट से एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में शक्ति कपूर गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। फिल्मों में शक्ति कपूर ने हर तरह के किरदार निभाए हैं लेकिन उन्हें नकारात्मक भूमिकाओं में दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। हालांकि अब काफी समय से शक्ति बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बता दें कि अब शक्ति कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकउंट से एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में शक्ति कपूर गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस शक्ति कपूर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अभिनेता शक्ति कपूर ने जो वीडियो शेयर की है, उसमें वह घर में दोस्तों संग बैठकर गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। जैसे ही वीडियो शुरू होती है, तो आवाज आती है रेडी, उसके बाद शक्ति कपूर गिटार बजाना शुरू करते हैं। वह गिटार पर सलमान खान की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'चांद छुपा बादल में' की धुन बजाते हैं। जिसके बाद उनके दोस्त तारीफ करते नजर आ रहे है| साथ ही कमेंट बॉक्स में फैंस भी उनके इस टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि शक्ति कपूर की इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक प्रशंसक ने शक्ति कपूर की तारीफ करते हुए लिखा, 'क्या बात है वाह' तो दूसरे ने लिखा, 'मान गए मामा श्री'। इसी तरह से और फैंस भी कमेंट कर रहे हैं।

Next Story