- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जब शाहरुख ने फराह खान...
जब शाहरुख ने फराह खान के पति शिरीष कुंदर को जड़ दिया था थप्पड़, इस वजह से पार्टी में मचा था बवाल
निर्माता-निर्देशक शिरीष कुंदर 24 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बतौर निर्देशक शिरीष की पहली फिल्म साल 2006 में आई 'जानेमन' थी। इसके बाद उन्होंने 'जोकर' फिल्म बनाई। शिरीष ने मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान से शादी की है। दोनों पहली बार फिल्म 'मैं हूं ना' के दौरान मिले थे।
शिरीष को लेकर फराह-शाहरुख की दोस्ती में दरार
फराह खान और शाहरुख खान की दोस्ती सालों पुरानी है लेकिन दोनों की दोस्ती में उस वक्त दरार आ गई थी जब एक पार्टी में शाहरुख ने सरेआम शिरीष को थप्पड़ जड़ दिया था। इसकी शुरुआत तब हुई थी जब शिरीष ने शाहरुख खान की फिल्म 'रा. वन' को लेकर तंज कसा था। साल 2011 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इसका बजट करीब 150 करोड़ था। फिल्म को लेकर शिरीष ने ट्वीट किया- 'मैंने अभी अभी सुना कि 150 करोड़ का पटाखा फुस्स हो गया।'
पार्टी में क्या हुआ था
जनवरी 2012 में संजय दत्त ने जुहू के एक नाइटक्लब में 'अग्निपथ' की सक्सेस पार्टी दी थी। इस पार्टी में कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी में शिरीष लगातार शाहरुख खान का पीछा करने लगे पहले तो शाहरुख ने खुद को काफी देर तक शांत रखा लेकिन बाद में उन्होंने अपना आपा खो दिया।
शाहरुख का पीछा करते रहे शिरीष
तड़के सवा तीन बजे शाहरुख खान ने संजय दत्त की पार्टी को अटेंड किया। वह कुछ देर पार्टी में रहे। पहले तो शाहरुख अच्छे मूड में थे। उन्होंने संजय दत्त, उनकी पत्नी मान्यता और कुछ दोस्तों के साथ डांस भी किया। पार्टी में उन्होंने तस्वीरें खिंचवाईं। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने बताया कि 'पार्टी में शिरीष कुंदर लगातार शाहरुख खान के आस-पास मंडराते रहे और डांस फ्लोर पर उनके पीछे पीछे लगे रहे लेकिन शाहरुख ने उन्हें नजरअंदाज किया। यही नहीं जब संजय दत्त ने अपने एक दोस्त से शाहरुख खान को मिलाया तब भी शिरीष ने फॉलो किया। तभी शाहरुख के पीछे खड़े शिरीष ने उनके कानों मे कुछ फुसफुसाया।'
शिरीष को जड़ दिया था थप्पड़
रिपोर्ट में कहा गया है कि शाहरुख खान इस पार्टी से चले जाने के लिए तैयार थे तभी पास खड़े कुंदर ने उन्हें गले से लगा लिया और पास में एक सोफे पर बैठने के लिए मजबूर किया। इस बीच दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई और शाहरुख खान ने शिरीष को थप्पड़ जड़ दिया। संजय दत्त को दोनों के बारे में पहले से पता था। ऐसे में वो स्थिति को संभालने के लिए दौड़े।
फराह खान ने शिरीष का किया था सपोर्ट
इस पार्टी में फराह खन शामिल नहीं हुई थीं। बाद में फराह ने कहा था कि 'वहां मौजूद लोगों ने मुझे बताया कि यह हमला बिना किसी वजह से हुआ था। शिरीष को पता भी नहीं था कि शाहरुख खान पार्टी में हैं। शाहरुख ने हमेशा मुझसे कहा कि शारीरिक शोषण किसी भी समस्या को सुलझा नहीं सकती। इसका मतलब है कि हमला करने वाला अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में मुश्किलों से गुजर रहा है। यह देखकर मुझे दुख हुआ।'
झगड़े के काफी समय तक फराह और शाहरुख के बीच दूरियां बरकरार रहीं। बाद में उन्होंने अपनी नाराजगी भूला दी और फिर से साथ काम करने लगे।