
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सिद्धार्थ शुक्ला ने...
सिद्धार्थ शुक्ला ने मौत को लेकर किया था ये ट्वीट, अब सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के कुछ घंटों बाद ऑनलाइन एक ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह ट्वीट, सिद्धार्थ शुक्ला द्वारा साल 2017 में किया गया था, जिसमें उन्होंने 'मौत' का जिक्र किया हुआ था. सिद्धार्थ शुक्ला ने इस ट्वीट में लिखा हुआ था, 'मौत जिंदगी का सबसे बड़ा लॉस नहीं होती है. सबसे बड़ा लॉस तब होता है, जब हमारे अंदर की चीजें मरने लगती हैं, वह भी तब जब हम जी रहे होते हैं.' 24 अक्टूबर 2017 को सिद्धार्थ शुक्ला ने यह ट्वीट शेयर किया था.
Death is not the greatest loss in life .The greatest loss is what dies inside of us while we live.....
— Sidharth Shukla (@sidharth_shukla) October 24, 2017
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक से हुई. सिद्धार्थ का पार्थिव शरीर मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में है. सिद्धार्थ का यूं चले जाना सभी को रुला गया है. हर कोई सदमे में है. निधन से पहले रात में सिद्धार्थ के साथ क्या हुआ था, इसे लेकर हर किसी के मन में सवाल हैं. खबरें हैं कि सिद्धार्थ रात 3 से 3.30 बजे के करीब उठे थे.
पुलिस के सोर्स ने बताया- 'रात 3 से 3.30 बजे के करीब सिद्धार्थ शुक्ला की तबियत थोड़ी खराब हुई थी. उन्हें बैचेनी और सीने में दर्द हो रहा था. उन्होंने अपनी मां को इसके बारे में बताया. सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने उन्हें पानी पिलाया और उन्हें सुलाया. हालांकि, सुबह सिद्धार्थ शुक्ला उठे ही नहीं. सिद्धार्थ की मां ने उन्हें उठाने की बहुत कोशिश की. लेकिन उन्होंने रिस्पॉन्स नहीं किया. उनकी मां ने सिद्धार्थ की बहनों को बुलाया और फिर फैमिली डॉक्टर को बुलाया. इसके बाद सिद्धार्थ को कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उनके निधन की पुष्टि की.'
सिद्धार्थ शुक्ला की बिग बॉस 13 के दौरान बहुत फैन फॉलोइंग बढ़ गई थी. उन्होंने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी अपने नाम की थी. बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर शोक जाहिर किया है. उन्होंने ट्वीट किया- बहुत जल्दी चले गए सिद्धार्थ, तुम बहुत याद आओगे. परिवार को मेरी तरफ से संवेदनाएं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.
आपको बता दें सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी. उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत सीरियल बाबुल का अंगना छूटे ना से की थी. उन्हें पहचान सीरियल बालिका वधू से मिली थी. शो में वह शिव के किरदार में नजर आए थे. इसके बाद उन्होंने फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में वह सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे. फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट लीड रोल में थे. सिद्धार्थ ने हाल ही में अपना डिजिटल डेब्यू किया था. वह ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3 में सोनिया राठी के साथ लीड रोल में नजर आए थे.




