लाइफ स्टाइल

किसी फिल्मी कहानी की तरह है सोहेल खान और सीमा सचदेव की लव स्टोरी, अब शादी के 24 साल बाद होंगे अलग!

Arun Mishra
13 May 2022 10:14 AM GMT
किसी फिल्मी कहानी की तरह है सोहेल खान और सीमा सचदेव की लव स्टोरी, अब शादी के 24 साल बाद होंगे अलग!
x
सोहेल खान ने सीमा सचदेव से साल 1998 में शादी की थी। 24 साल बाद इनका रिश्ता अब खत्म हो रहा है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अरबाज के बाद अब सलमान के छोटे भाई सोहेल खान ने भी पत्नी सीमा खान संग अपने रास्ते अगल लिए हैं। जी हां, सोहल और उनकी पत्नी सीमा खान ने तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों को मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। मुंबई फैमिली कोर्ट के एक सूत्र ने ईटाइम्स को इस सोहेल खान और सीमा खान के तलाक की जानकारी देते हुए कहा, 'सोहेल खान और सीमा सचदेव आज कोर्ट में मौजूद थे। उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों एक-दूसरे के प्रति दोस्ताना थे।'

आपको बता दें कि सोहेल खान ने सीमा सचदेव से साल 1998 में शादी की थी। 24 साल बाद इनका रिश्ता अब खत्म हो रहा है। दोनों ने लव मैरिज की थी और उनकी शादी काफी फिल्मी होने के कारण चर्चा में रही थी। सीमा और सोहेल के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे।

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

सोहेल को सीमा से पहली नजर में प्यार हो गया। वहीं इसी वजह से सीमा को घर से भागना पड़ा था। आधी रात को मौलवी को किडनैप कर लाया गया और रात में ही दोनों का निकाह कराया गया था।

सीमा और सुहेल की मुलाकात प्यार किया तो डरना क्या की शूटिंग के दौरान हुई थी। सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोहेल के परिवार को इस रिश्ते से दिक्कत नहीं थी लेकिन सीमा की फैमिली इस शादी के लिए राजी नहीं थी। बताया जाता है कि सोहेल और सीमा घर से भाग गए थे और दोस्तों के सामने चुपचाप शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों के परिवारवालों ने उन्हें स्वीकार कर लिया था।

द फैब्यूलस लाइव्स... में सीमा और सोहेल अलग-अलग रहते दिखाई दिए थे। सीमा ने ए एपीसोड में बताया था कि सोहेल बहुत अच्छे पिता हैं। वह उनसे प्यार करती हैं और करती रहेंगी। कभी-कभी जब आपकी उम्र हो जाती है तो रिश्ता अलग-अलग डायरेक्शन में चला जाता है। उन्होंने बताया था कि वह और सोहेल कन्वेंशनल मैरिज में नहीं हैं। हालांकि वे हमेशा एक-दूसरे के साथ हैं। उनके बच्चे खुश हैं और वे खुश हैं।

Next Story