लाइफ स्टाइल

Sonakshi Sinha Wedding: सलमान खान के परिवार से जुड़ने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, इस शख्स से करेंगी शादी?

Special Coverage Desk Editor
27 Nov 2021 10:16 AM IST
Sonakshi Sinha Wedding: सलमान खान के परिवार से जुड़ने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, इस शख्स से करेंगी शादी?
x
Sonakshi Sinha Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री से अब खबर आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा भी जल्द ही शादी कर सकती हैं.

Sonakshi Sinha Wedding: विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी के चर्चे तो हर जगह हो रही हैं. वहीं कई सारे बॉलीवुड और टीवी के सितारे भी इस वक्त शादी कर रहे हैं. ऐसे में अब एक चौंकाने वाली खबर आ रही है. खबर है कि बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी अब दुल्हन बनने के लिए पूरी तरह से तैया है. और वो जल्द ही शादी कर सकती हैं. खबरे हैं कि शत्रुघन की लाडली जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) के भाई सोहेल खान (Sohail Khan) के साले बंटी सचदेवा (Bunty Sachdeva) से शादी रचाने जा रही हैं.

सलमान के करीबी हैं बंटी

आपको बता दें कि बंटी सचदेवा (Bunty Sachdeva) का सलमान खान (Salman Khan) के साथ खास कलेक्शन है. दरअसल, बंटी सलमान के भाई सोहेल खान (Sohail Khan) के साले है. सोहेल की पत्नी सीमा खान के सगे भाई है बंटी सचदेवा. रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा के घरवालों को तो बंटी सचदेवा काफी पसंद हैं और वो इस इंतजार में हैं कि कब सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इस शादी के लिए हां करती हैं, बता दें कि बंटी पीआर एंजेसी कॉर्नरस्टोन के मालिक है.

लंबे समय से चल रहा है अफेयर

आपको बता दे 34 साल की सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) का नाम काफी समय से बंटी सचदेवा से जोड़ा जा रहा है, बता दें कि सोनाक्षी और बंटी को कई पार्टियों में साथ देखा जा चुका है. वहीं, सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बंटी सेल्फमेड मैन हैं और वो अभी अपने बैचलरहुड को एन्जॉय करना चाहते हैं. वैसे एक्ट्रेस का नाम अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, जहीर इकबाल और आदित्य श्रॉफ के साथ भी जुड़ चुका है. वहीं अब बंटी और सोनाक्षी की शादी की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा में है. अब देखना होगा कब दोनों की शादी होती है.

Next Story