लाइफ स्टाइल

सुशांत सिंह राजपूत के लिए बॉलीवुड में कदम जमाना नहीं था आसान, नेपोटिज्म पर रखे थे अपने विचार

Sakshi
21 Jan 2022 5:26 AM GMT
सुशांत सिंह राजपूत के लिए बॉलीवुड में कदम जमाना नहीं था आसान, नेपोटिज्म पर रखे थे अपने विचार
x
इंडस्ट्री में सुशांत सिंह राजपूत को कई बार नेपोटिज्म का सामना करना पड़ा जिस वजह से उन्हें फिल्मों से भी बाहर निकाल दिया गया। जिसका जिक्र सुशांत अपने कई इंटरव्यू में कर चुके थे।

बॉलीवुड के यादगार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने फैन्स के दिलों में हमेशा रहेंगे। बता दें कि 21 जनवरी 1986 को सुशांत का जन्म बिहार के पटना में हुआ। 5 भाई-बहनों में वह सबसे छोटे थे और घर में प्यार से सब उन्हें गुलशन कहकर बुलाते थे। उनकी मां का निधन बचपन में ही हो गया जिसके बाद उनके पिता परिवार के साथ साल 2002 में दिल्ली शिफ्ट हो गए। टीवी सीरियल से अपना करियर शुरू करने वाले सुशांत के लिए बॉलीवुड में जगह बनाना आसान नहीं था। बता दें कि वह एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके परिवार का कोई सदस्य दूर-दूर तक बॉलीवुड से नहीं था।

नेपोटिज्म पर ये कहा था

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म इंडस्ट्री में सुशांत सिंह राजपूत को कई बार नेपोटिज्म का सामना करना पड़ा जिस वजह से उन्हें फिल्मों से भी बाहर निकाल दिया गया। जिसका जिक्र सुशांत अपने कई इंटरव्यू में कर चुके थे। सुशांत ने एक अवॉर्ड शो के दौरान स्वीकार किया कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म है साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह हर जगह है और इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता।

अग्गे सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था कि 'नेपोटिज्म यहां है, हर जगह है, केवल बॉलीवुड में ही नहीं, आप इस बारे में कुछ नहीं कर सकते। नेपोटिज्म भी आपके साथ चल रहा है। कुछ होगा नहीं लेकिन अगर आप जानबूझकर सही टैलेंट को सामने नहीं आने देते हैं तो यह समस्या है। फिर एक दिन इंडस्ट्री का पूरा ढांचा ढह जाएगा लेकिन तब तक यह ठीक है।'

आगे सुंशात ने कहा था कि 'नेपोटिज्म सभी टैलेंटेड लोगों के साथ-साथ चल सकता है। आपको कमाल की फिल्में मिलेंगी लेकिन तब आप एक दूसरे के साथ कॉम्पिटिशन करेंगे और आगे बढ़ेंगे।'

मौत से पूरा बॉलीवुड था हैरान

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी रिलीज फिल्म 'दिल बेचारा' थी। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को फैन्स की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। बता ने कि सुशांत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था। वह अपने बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरा बॉलीवुड हैरान रह गया था।

Next Story