
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- फ़िल्म द केरला स्टोरी...
फ़िल्म द केरला स्टोरी की एक्ट्रेस अदा शर्मा का हुआ एक्सीडेंट, जानिए अब कैसी है सेहत

'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा कथित तौर पर हादसे का शिकार हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके एक्सीडेंट की खबर आग की तरह फैल गई है। उनके फैंस एक्ट्रेस की सेहत के बारे में जानना चाहते हैं। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी हालत की जानकारी दी है।
अदा ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट
एक्ट्रेस ने बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि फिक्र की कोई बात नहीं है। वह और उनकी पूरी टीम ठीक है। एक्ट्रेस ने लिखा, मैं ठीक हूं दोस्तों, हमारे एक्सीडेंट की खबर वायरल होने के बाद मेरे पास बहुत से लोगों के मैसेज आ रहे हैं। हमारी पूरी टीम और हम पूरी तरह स्वस्थ हैं। कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। आप सभी की फिक्र के लिए शुक्रिया।
फिल्म को लेकर छिड़ा है विवाद
इन दिनों द केरल स्टोरी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। अदा शर्मा समेत फिल्म से जुड़े लोगों को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। फिल्म में लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दे को दिखाया गया है। फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी को दिखाया गया है। जिनका धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें आईएसआईएस में भर्ती कर आतंकवादी बनाया जाता है।
फिल्म को बैन करने की मांग
फिल्म के जरिए यह दावा किया जा रहा है कि केरल से गायब हुईं 32000 लड़कियों का धर्मांतरण किया गया है और उनको सीरिया भेजकर आतंकी गतिविधियों में शामिल किया गया था। इस फिल्म में ऐसे कई दृश्य हैं जो झकझोर कर रख देते हैं। फिल्म राजनीतिक दलों और समूहों के एक वर्ग से विरोध का सामना कर रही है। उनका दावा है कि फिल्म फैक्ट्स पर आधारित नहीं है और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत का बढ़ावा देती हैं। फिल्म पर बैन लगाने की मांग लगातार उठती रही है।




