लाइफ स्टाइल

विकास दुबे के एनकाउंटर पर सिनेमा बनाने की सुगबुगाहट शुरू!

Shiv Kumar Mishra
11 July 2020 6:40 PM GMT
विकास दुबे के एनकाउंटर पर सिनेमा बनाने की सुगबुगाहट शुरू!
x
शायद इसिलिए भारतीय सिनेमा को समाज का आइना भी कहा जाता है।

संजय रोकड़े

भारतीय सिनेमा जगत में अपराध की दुनिया पर एक अलग तरह के फिल्मांकन का इतिहास रहा है। समाज में समय-समय पर जो भी अच्छा- बुरा घटित होता रहा है सिनेमा जगत की भिन्न-भिन्न प्रतिभाएं मिल कर उसे पर्दे पर उतारती रही है।

शायद इसिलिए भारतीय सिनेमा को समाज का आइना भी कहा जाता है।

आज अपराध की दुनिया के बेताज बादशाह विकास दुबे का यूपी पुलिस ने एनकांऊटर कर दिया है। हालाकि विकास के इस एनकांऊटर पर राजनेताओं व पुलिस प्रशासन पर तमाम तरह के सवाल उठाएं जा रहे है। सुबह से ही विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है।

विकास के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इसके लिए कोई यूपी सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है तो कोई पुलिस डिपार्टमेंट पर उंगली उठा रहा है।

दरअसल विकास का नाम तमाम पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं से जोड़ा जा रहा था इसके चलते ही उसके एनकाउंटर को सवालों के घेरे में खड़ा किया जा रहा है।

लेकिन इन सबके इतर बॉलीवुड़ में विकास की अपराध यात्रा को लेकर एक सिनेमा बनाए जाने पर चर्चाएं शुरू हो चुकी है। इसके संबंध में डायरेक्टर संदीप कपूर ने सोशल मीडिया पर इस बात की इच्छा जाहिर की कि वे विकास दुबे एनकाउंटर पर फिल्म बनाने जा रहे हैं और उसमें मनोज बाजपेयी को लीड रोल में देखना चाहते है।

बता दें कि फिल्म डायरेक्टर संदीप कपूर ने ट्वीट करते हुए विकास एनकाउंटर केस पर लिखा था कि- आज एनकाउंटर के दौरान जो कुछ भी हुआ वो सिनेमैटिक और ड्रामैटिक एक्सपीरिएंस से कम नहीं था।

मनोज बाजपेयी, क्या आप मेरी अगली फिल्म में विकास दुबे का रोल प्ले करना चाहेंगे। आप इस रोल में जान फूंक देंगे। हालांकि खुद डायरेक्टर संदीप कपूर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

दरअसल डायरेक्टर संदीप कपूर ने सोशल मीडिया पर इस बात की इच्छा जाहिर की थी कि वे विकास दुबे एनकाउंटर पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसमें वे विकास दुबे के रोल के लिए मनोज बाजपेयी को लेना चाहते है।

ये बात आग की तरह फैलनी शुरू ही हुई थी कि इस पर खुद मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई। मनोज ने इस खबर को सिरे से खारिज करते हुए रांग न्यूज बता दिया।

दरअसल भारतीय सिनेमा जगत में अपराध को लेकर कालांतर में भी फिल्में बनती रही है। देश के तमाम अंचलों के गैंगस्टर्स को लेकर बॉलीवुड लगातार फिल्में बनते रहा है। विकास के एनकाउंटर के बाद भी ये खबर आई कि उन्हें लेकर डायरेक्टर संदीप कपूर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें मनोज बाजपेयी नजर आएंगे।

जबकि मुल्क, थप्पड़ और आर्टिकल-15 जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने इस पर खुलकर कहा कि विकास पर फिल्म बनाना बड़ा मुश्किल है। वे बोले कि विवादित मुद्दों पर फिल्में बनाने नही देते है, हालाकि इसके लिए उनने किसी का नाम नही लिया।

इसके साथ ही अनुभव सिन्हा ने कहा कि भारतीय फिल्ममेकर्स कुछ बनाने की कोशिश करते हैं तो वो विवादों में आ जाती है। हालांकि अनुभव का मानना है कि इस विषय पर उन्हें कोई फिल्म बनाने नहीं देगा लेकिन देखना होगा कि क्या कोई और फिल्ममेकर इस विषय पर फिल्म बनाने की कोशिश करता है या नहीं।

आपको बता दे कि अनुभव हर वक्त किसी भी गंभीर मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए जाने जाते है। सोशल इश्यू हो या पॉलिटिकल मुद्दा, अनुभव हमेशा बेबाक होकर अपनी राय रखते आए है।

विकास दुबे एनकाउंटर मामले के बाद कुछ लोगों ने अनुभव से कहा कि उन्हें इस मामले पर फिल्म बनानी चाहिए। अनुभव ने ट्विटर पर इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस तरह के मुद्दे पर फिल्म बनाना थोड़ा मुश्किल होता है।

दरअसल अनुभव ने ये जवाब एक ट्विटर यूजर के सवाल पर दिया। यूजर ने लिखा था, यार अनुभव, विकास दुबे पर कुछ बनाओ। इस बार डार्क कॉमेडी।

यूजर के सवाल का जवाब देते हुए अनुभव सिन्हा ने लिखा, कोई बनाने नहीं देगा सर। साथ ही कॉमिक बनाने के लिहाज से ये बहुत डार्क है। बहुत ज्यादा डार्क। अनुभव का जवाब ट्विटर यूजर्स को बहुत पसंद आया है।

Next Story