लाइफ स्टाइल

माइनस 1 डिग्री तापमान में शर्टलेस होकर Tiger Shroff ने लगाई दौड़, गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने किया ऐसे रिएक्ट

Arun Mishra
14 Dec 2021 4:43 AM GMT
माइनस 1 डिग्री तापमान में शर्टलेस होकर Tiger Shroff ने लगाई दौड़, गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने किया ऐसे रिएक्ट
x
अब टाइगर श्रॉफ ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद तो सिर्फ फैंस के ही नहीं बल्कि सेलेब्स तक के होश उड़ गए हैं।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने काफी तेजी से फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह अपनी फिल्मों में शानदार डांस और धमाकेदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं, टाइगर हमेशा ही अपने फैंस को वर्कआउट के लिए प्रेरित करते नजर आते हैं और इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर कई हैरान कर देनी वाली वीडियोज शेयर करते हैं, जिसमें उनका वर्कआउट और फिटनेस देख फैंस के होश उड़ जाते हैं। वहीं, अब टाइगर श्रॉफ ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद तो सिर्फ फैंस के ही नहीं बल्कि सेलेब्स तक के होश उड़ गए हैं।

दरअसल, टाइगर श्रॉफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शर्टलेस होकर कड़ाके की ठंड में दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान टाइगर माइनस एक डिग्री में दौड़ लगा रहे हैं और इस बात की जानकारी खुद टाइगर श्रॉफ ने अपने कैप्शन में दी है।

दिशा पाटनी ने भी 'LOL' लिखकर र‍िएक्ट किया है. वहीं फैंस भी टाइगर की इस ह‍िम्मत को देखकर दंग हैं.

रकुल प्रीत सिंह ने इस वीडियो पर लिखा किया, 'वाह। इस ठंड में कैसे?' टाइगर श्रॉफ की इस वीडियो पर अभिनेता राहुल देव ने कमेंट करते हुए 'शानदार' लिखा है जबकि एली अवराम ने लिखा, 'ठीक है अगला लेवल।' फैंस भी इस वीडियो पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं और टाइगर के लिए अपने प्यार को जाहिर कर रहे हैं।

पिछले महीने भी टाइगर श्रॉफ ने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया था। इन तस्वीरों में अभिनेता बर्फबारी में शर्टलेस खड़े होकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ पायजामा पहना हुआ है। टाइगर के साथ तस्वीरों में निर्माता जैकी भगनानी भी मौजूद हैं। इस दौरान टाइगर के चेहरे पर चोट का निशान भी है, जो यकीनन मेकअप से बनाया होगा। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'बर्फ पर पहली बार मेरे लिए बुरा नहीं है।'

वर्क फ्रंट की बात करे तो, टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गणपथ' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में टाइगर के साथ कृति सैनन दिखाई देंगी। वह इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं।

Next Story