लाइफ स्टाइल

बॉलीवुड के टॉप 10 हॉरर फिल्में, Interesting Facts, Information in Hindi, Top 10 Horror Movies of Bollywood

Shiv Kumar Mishra
13 Dec 2022 11:46 AM GMT
बॉलीवुड के टॉप 10 हॉरर फिल्में,  Interesting Facts, Information in Hindi, Top 10 Horror Movies of Bollywood
x

बॉलीवुड की हॉरर फिल्में, बॉलीवुड की उप-शैली हैं। यह फ़िल्में अधिकतर भूत का घर, बुरी आत्मा और असाधारण गतिविधियों पर आधारित होती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, बॉलीवुड की सबसे डरावनी फ़िल्में, जिसे देखकर आपको डर से पसीना आ जाएगा।

यह है 10 शीर्ष बॉलीवुड की हॉरर फिल्में:

1 नागिन (1976)

"नागिन" फिल्म 1976 में बनाई गई थी। यह कोई पहली फिल्म नहीं थी, जो नाग नागिन पर आधारित थी। इससे पहले भी कई ऐसी फल्में बनी, परन्तु इस फिल्म ने भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया था। यह फिल्म नागिन के बदले पर आधारित थीं। इस फिल्म की मुख्य पात्र रीना रॉय थी, जिन्होंने इस फिल्म में नागिन के किरदार को बहुत अच्छी तरह निभाया था।

2 100 दिन (1991)

1991 में बनी फिल्म "100 दिन" एक डरावनी फिल्म होने के साथ-साथ एक रोमांचित फिल्म भी थी। जिसने 90 के दशक में भारतीय दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। इस फिल्म में अंत तक सस्पेंस बना रहता है, जिसने क्लाइमेक्स पर दर्शकों को हैरान कर दिया था। यही कारण था कि फिल्म सुपरहिट रही और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। इस फिल्म मुख्य पात्र माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ थे, जिन्होंने अपने अपने किरदार को बहुत अच्छी तरह से निभाया था।

3 रात (1992)

साल 1992 में बनाई गई फिल्म "रात" बहुत ही डरावनी फिल्म थी। यह फिल्म राम गोपाल वर्मा द्वारा बनाई गई थी, जो कि उनकी सर्वश्रेठ फिल्मों में से एक थी। फिल्म की मुख्य पात्र रेवती ने इस फिल्म में अपना यादगार किरदार निभाया था। इस फिल्म में बताया गया है, कि उसकी जिंदगी तब तक परेशानियों से घिरी रहती हैं, जब उसके पिता द्वारा एक बिल्ली उनकी कार से टकराकर मर नहीं जाती।

4 राज़ (2002)

2002 में महेश भट द्वारा बनाई गई फिल्म "राज़" बेहद डरावनी थी। वास्तव में यह फिल्म हॉलीवुड की "वट लाइज बिनीथ" को देखकर बनाई थी। इस फिल्म के मुख्य पात्र डीनो मोरिया तथा बिपाशा बसु थे। इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे एक बूरी आत्मा के कारण उनके जीवन में उथल पुथल मच जाती है ,और कैसे वे अपने टूटते वैवाहिक जीवन को सँभालते हैं। यही कारण है कि इस फिल्म को दर्शको दवारा बहुत सराहा गया।


5 डरना मना है (2003)

राम गोपाल वर्मा द्वारा बनाई गई फिल्म "डरना मना है" छःकहानियों पर आधारित है। हर कहानी दर्शकों को हैरान कर देने वाली है। वैसे तो इस फिल्म को बॉलीवुड में अच्छी सफलता नहीं मिली, परन्तु फिर भी इस फिल्म में पात्रो दवारा किया गया काम बहुत सराहा गया।

6 भूत (2003)

2003 में राम गोपाल वर्मा दवारा बनाई गई फिल्म "भूत" असाधारन गतिविधियों पर आधारित है। इस फिल्म में उर्मिला मादोंकर और अजय देवगन ने अपना मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत पसंद किया था।


7 वास्तु शास्त्रा (2004)

"वास्तु शास्त्र " फिल्म 2004 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। यह फिल्म राम गोपाल वर्मा गई थी। इस फिल्म में सुष्मिता सेन और जेडी चक्रवर्ती मुख्य पात्र है। इस फिल्म में उन्हें एक घर बहुत पसंद आता है। घर के बाहर एक पेड़ होता है, जिसका अपना एक इतिहास है। घर और पेड़ पर बुरी आत्माओं का साया है। इसमें बताया गया है, की कैसे सुष्मिता सेन और उसका परिवार इस समस्या का सामना करते है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की थी।


8 1920 (2008)

फिल्म "1920" विक्रम भट दवारा 2008 बनाई गई थी। बाद में इस फिल्म का सीकुएल "1920 रीटर्न" बना बनाया गया। यह फिल्म बहुत ही डरावनी थी। यह फिल्म उन लोगों को बहुत पसंद आएगी, जो ऐसी सोच रखते हैं कि धार्मिक पूजा पाठ से भूतों को नष्ट किया जा सकता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब नाम कमाया।

9 क्लिक (2010)

संगीथ सिवन ने 2010 में "क्लिक" फिल्म बनाई। यह फिल्म 2004 में बनी फिल्म "शटर" की नकल थी। 2004 के बाद 2008 में अमेरिका में दोबारा इस फिल्म को बनाया गया । यह बॉक्स ऑफिस की बहुत डरावनी फिल्म थी। और दर्शको ने इस फिल्म की बहुत प्रशंसा भी की।


10 होंटड 3डी (2011)

"हॉन्टेड" फिल्म विक्रम भट्ट और अरुण रंगाचारी द्वारा 2011 में बनाई गई थी। यह फिल्म सबसे ज़्यादा डरावनी थी, क्यूंकि इस फिल्म ने सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस में दर्शकों को अपनी ओर खींचा, क्योंकि यह पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें 3डी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था। फिल्म में मुख्य पात्र महाक्षय चक्रवर्ती, टिया बाजपाई, अचिंत कौर ,आरिफ जकारिया थे। जिन्होंने इस फिल्म में अपनी अपनी भूमिका बहुत अच्छे से निभाई है।

Next Story