लाइफ स्टाइल

वरुण धवन के घर के बाहर महिला फैन ने किया हंगामा, दी गर्लफ्रेंड को जान से मारने की धमकी!

Special Coverage News
7 April 2019 9:02 AM GMT
वरुण धवन के घर के बाहर महिला फैन ने किया हंगामा, दी गर्लफ्रेंड को जान से मारने की धमकी!
x
मामले की गंभाीरता को देखते हुए सांताक्रूज पुल‍िस स्टेशन में मह‍िला के ख‍िलाफ श‍िकायत दर्ज कराई गई है?
मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन के काफी फैंन फॉलोइंग हैं। वरुण भी अपने फैंस से काफी फ्रेंडली हैं। वो अक्सर अपने फैंस के साथ मिलते हैं और फोटों खिचवाते हैं लिकेन शुक्रवार की रात एक फीमेल फैन ने वरुण के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। दरअसल रात को उनके घर के बाहर एक महिला फैंन वरुण धवन से मिलने पहुंची लकिन वरुण अपनी फिल्म कलंक के प्रमोशन के बजह से शहर से बाहर थे। जब वरुण का मिलना नहीं हुआ तो वो नाराज हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि फीमेल फैन ने वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा को जान से मारने की धमकी दे डाली।

इस पूरे मामले के बारे में वरुण धवन की स‍िक्योर‍िटी टीम ने बताया कि वैसे तो वरुण सर हमेशा फैन से मिलते हैं। लेकिन बीते द‍िनों सर फिल्म प्रमोशन में ब‍िजी हैं। इस वजह से उन्होंने मिलने से मना कर द‍िया। इस बारे में हमने उनकी फैन को बताया था लेकिन वो नहीं मानी। पहले तो उन्होंने धमकी दी कि वो खुद को नुकसान पहुंचाएगी। लेकिन जब कोई र‍िस्पांस नहीं मिला तो उन्होंने नताशा मैम को जान से मारने की धमकी दी।

स‍िक्योर‍िटी ने बताया, फैंस हमेशा एक्टर्स के ल‍िए बहुत अच्छा ब‍िहेव करते हैं। लेकिन जब ऐसा एग्रेस‍िव बर्ताव देखने को मिला तो हमें हैरानी हुई। स‍िक्योर‍िटी के उन्हें वहां से हटाने के बाद वो लगातार नताशा मैम को जान से मारने की धमकी देती रही। मामले की गंभाीरता को देखते हुए सांताक्रूज पुल‍िस स्टेशन में मह‍िला के ख‍िलाफ श‍िकायत दर्ज कराई गई है। लेकिन जब तक वरुण धवन की तरफ से स्टेटमेंट नहीं आता मह‍िला के ख‍िलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story