लाइफ स्टाइल

Actor Salim Ghouse Passes Away: मशहूर अभिनेता सलीम घोष का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

Arun Mishra
28 April 2022 6:02 PM IST
Actor Salim Ghouse Passes Away: मशहूर अभिनेता सलीम घोष का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर
x
मशूहर टीवी हिंदी फिल्मों में अपने खलनायक किरदारों के लिए फेमस अभिनेता सलीम घोष का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया है।

मशूहर टीवी हिंदी फिल्मों में अपने खलनायक किरदारों के लिए फेमस अभिनेता सलीम घोष का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया है। 70 साल की उम्र में सलीम घोष (Salim Ghouse) ने आखिरी सांसे ली। आज गुरुवार यानी 28 अप्रैल की सुबह सलीम गौस का निधन हो गया। 70 साल की उम्र में सलीम घोष (Salim Ghouse) ने आखिरी सांसे ली। इस बारे में फैमिली मैन अभिनेता शारिब हाशमी ने पोस्ट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने ऐक्टर के निधन पर दुख जताया और उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें याद किया।

सलीम घोष के निधन पर शारीब हाशमी ने लिखा, पहली बार सलीम घोष साहब को टीवी सीरियल सुबह में देखा था। और उनका काम बेहद लाजवाब लगा था और उनकी आवाज तो मोह लेने वाली थी। आपको बता दें कि सलीम घोष 'मंथन', 'कलयुग', 'चक्र', 'सारांश', 'मोहन जोशी हाजीर हो', 'त्रिकाल', 'अघाट', 'द्रोही' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

फिल्में ही नहीं सलीम घोष टेलीविजन इंडस्ट्री का भी एक जाना-पहचाना चेहरा रह चुके हैं। उन्होंने श्याम बेनेगल की टीवी सीरीज 'भारत एक खोज' में राम, कृष्ण और टीपू सुल्तान की भूमिकाएं निभाईं। वह सिटकॉम वागले की दुनिया (1988) का भी हिस्सा रहे थे। सलीम गौस के पास 'किम', 'द परफेक्ट मर्डर', 'द डिसीवर्स', 'द महाराजा डॉटर' और 'गेटिंग पर्सनल' सहित कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का भी हिस्सा रहे थे।

सलीम घोष फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने कई साल इंडस्ट्री में काम किया। साल 1978 में सलीम घोष ने अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म स्वर्ग नर्क से उन्होंने ऐक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद वह चरखा, सारांश और मोहन जोशी जाहिर हो जैसी कई फिल्मों में वह नजर आए।

Next Story