
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पंचतत्व में विलीन हुए...
लाइफ स्टाइल
पंचतत्व में विलीन हुए शशि कपूर: बॉलीवुड ने नम आंखों से दी विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचीं ये हस्तियां
Arun Mishra
5 Dec 2017 2:55 PM IST

x
शशि कपूर का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। उनके शरीर को तिरंगे में लपेटा गया था है।
मुंबई : दिग्गज अभिनेता-फिल्म निर्माता शशि कपूर को मंगलवार दोपहर सांता क्रूज हिंदू श्मशान घाट पर अंतिम स्ंस्कार किया गया। इस मौके पर अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, शाहरुख़ खान, संजय दत्त, अनिल कपूर, रणबीर कपूर, राजीव रपीर, अभिषेक बच्चन और सैफ़ अली खान जेसे अभिनेत भी मौजूद थे। इससे पहले अंतिम दर्शन के लिए शशि कपूर के पार्थिव शरीर को पृथ्वी थियेटर लाया गया था।
शशि कपूर का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। उनके शरीर को तिरंगे में लपेटा गया था है। उन्हें बैंड-बाजे के साथ अंतिम विदाई दी गई। सांताक्रूज के श्मशान घाट में दोपहर एक बजे के आसपास उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बता दें कि दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। अभिनेता ने सोमवार शाम 5.20 बजे को कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बॉलीवुड की कई हस्तियां शशि कपूर के पृथ्वी हाउस पहुंचीं और उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुंबई पुलिस की एक टुकड़ी ने शशि कपूर को आख़िरी सलामी दी।
शशि कपूर के निधन के बारे में सुनते ही उनके फैमिली मेंबर्स ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, कृष्णा राज कपूर, रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, रीमा जैन उनके घर पहुंचे।
शशि कपूर के निधन से फिल्म जगत शोक में डूब गया है। फिल्मी हस्तियों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
शशि कपूर पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। पृथ्वीराज के तीन बेटे थे। राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर। शशि कपूर की वाइफ जेनिफर का निधन कैंसर से 1984 में हुआ था। करीबी बताते हैं कि जेनिफर के जाने के बाद वे काफी अकेले पड़ गए थे। उनके तीन बच्चे हैं - कुणाल कपूर, करन कपूर और संजना कपूर।
फिल्मों में उनकी एंट्री यश चोपड़ा की फिल्म 'धर्मपुत्र' से हुई थी। शशि ने करीब 160 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था।
Next Story