
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कैटरीना कैफ और विक्की...
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तैयारियां जोरों पर, मेहमानों के लिए बुक हुए इतने होटल, जान कर पाकल लेंगे सर

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पिछले कुछ दिनों से शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं. विक्की और कैटरीना में से किसी ने भी अभी तक इन खबरों पर अपना रिएक्शन नहीं दिया है. हालांकि शादी को लेकर रोज नए-नए अपडेट आते रहते हैं.
अब ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की और कैटरीना ने शादी के लिए रणथम्भौर में 40 होटल्स बुक किए हैं. वेबसाइट के मुताबिक वहां 7 दिसंबर में बहुत सारे स्टार्स आने वाले हैं और दोनों स्टार्स नहीं चाहते कि किसी को शादी में कोई भी दिक्कत हो इसलिए वे सभी के लिए बेस्ट तैयारियां कर रहे हैं.
वैसे रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की और कैटरीना 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस रिजॉर्ट में शादी करेंगे. कैटरीना को राजस्थानी रॉयल कल्चर पसंद है और वह चाहती हैं कि अपनी शादी में भी वह रॉयल ब्राइड की तरह लगना चाहती हैं.
बता दें कि इससे पहले शादी की गेस्ट लिस्ट की जानाकारी आई थी कि दोनों की शादी में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, कबीर खान, शशांक खैतान आएंगे.
कहा ऐसा भी जा रहा है कि दोनों अपनी शादी में नो फोन रूल रखने वाले हैं. मतलब की एक डेस्टिनेशन के बाद गेस्ट्स को फोन साथ में रखने की इजाजत नहीं होगी. दरअसल, दोनों नहीं चाहते कि उनके खास दिन की कोई भी फोटो बिना उनकी मर्जी के वायरल हो.




