
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Vicky Kaushal-Katrina...
Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding: शादी के बाद मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन, करना होगा COVID-19 नियमों का पालन

Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding Updates: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आज राजस्थान में बेहद ग्रैंड अंदाज में शादी करने जा रहे हैं. इसमें कोई दोराय नहीं कि ये वर्ष 2021 की सबसे भव्य शादियों ने से एक होगी जिसपर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं. विक्की और कैटरीना ने शादी के एक्सक्लूसिव ब्रॉडकास्ट राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो को 80 करोड़ में बेच दिया है जिसके चलते यहां प्राइवेसी का भरपूर ख्याल रखा गया है ताकि एक भी फोटो और वीडियो लीक न हो. अब खबर आ रही है कि राजस्थान में रॉयल वेडिंग के बाद इस कपल ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करने का प्लान भी बनाया है.
शादी समरोह में सीमित मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. यहां केवल 120 गेस्ट्स मौजूद होंगे. इसके चलते मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में भी एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी जहां बॉलीवुड, राजनीति समेत अन्य क्षेत्रों से आनेवाली कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी. कैटरीना के सबसे करीबी माने वाले सलमान खान (Salman Khan) और उनका परिवार भी उनकी राजस्थान वेडिंग नहीं जाएगा.
इसके चलते कयास लगाया जा रहा है कि भाईजान परिवार समेत विक्की और कैटरीना के मुंबई रिसेप्शन पार्टी में जरूर हाजिरी लगाएंगे. इतना ही नहीं, शादी समरोह की तरह ही रिसेप्शन पार्टी में भी कोविड-19 प्रोटोकॉल (COVID-19 Protocol) का पालन किया जाएगा. सभी मेहमानों का वैक्सीनेशन होना जरूरी है या फिर उन्हें नेगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट दिखाने पर ही एंट्री दी जाएगी.




