लाइफ स्टाइल

शाहीर शेख ने हिना खान संग सरेआम किया रोमांस, आंचल पकड़ एक्ट्रेस को किया इंप्रेस

Special Coverage Desk Editor
12 Dec 2021 11:57 AM IST
शाहीर शेख ने हिना खान संग सरेआम किया रोमांस, आंचल पकड़ एक्ट्रेस को किया इंप्रेस
x
छोटे पर्दे की खूबसूरत एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) हमेशा ही किसी न किसी कारण छाई रहती हैं. सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिना आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं रह गई हैं. उन्होंने अपनी जबरदस्त अदाकारी से तो दर्शकों का दिल जीता ही है, साथ ही लोग उनके स्टाइलिश अंदाज के भी दीवाने रहते हैं.

नई दिल्ली: छोटे पर्दे की खूबसूरत एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) हमेशा ही किसी न किसी कारण छाई रहती हैं. सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिना आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं रह गई हैं. उन्होंने अपनी जबरदस्त अदाकारी से तो दर्शकों का दिल जीता ही है, साथ ही लोग उनके स्टाइलिश अंदाज के भी दीवाने रहते हैं.

फिर सुर्खियों में आईं हिना

बता दें कि इन दिनों हिना अपने अपकमिंग सॉन्ग 'मोहब्बत है' को लेकर सुर्खियों में हैं. इस म्यूजिक वीडियो में उनके साथ टीवी एक्टर शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) नजर आएंगे और गाने का टीजर भी जारी किया जा चुका है. हिना अब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में हिना पर्पल कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं. वहीं शाहिर ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है और गले में पर्पल कलर का स्कार्फ बांधा हुआ है. इस वीडियो में हिना की अदाएं वाकई देखने लायक हैं. दोनों रेट्रो स्टाइल में नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना, शाहीर के साथ फेमस गाने 'छोड़ दो आंचल जमाना क्या कहेगा' पर जबरदस्त एक्सप्रेशन्स दे रही हैं.

फैंस से रूबरू होती रहती हैं हिना

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फैंस के साथ-साथ तमाम यूजर्स कमेंट कर रिएक्शन दे रहे हैं. हिना के इस वीडियो पर घंटे भर में एक लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. वहीं, एक्टिंग के अलावा हिना खान (Hina Khan) अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया साइट्स पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कन तेज कर देती हैं.

Next Story