लाइफ स्टाइल

एक ही वीडियो में दिखा पलक तिवारी का बोल्ड और देसी लुक, ये अदाएं कर देंगी घायल

Special Coverage Desk Editor
4 Dec 2021 11:56 AM IST
एक ही वीडियो में दिखा पलक तिवारी का बोल्ड और देसी लुक, ये अदाएं कर देंगी घायल
x
श्वेता की लाडली पलक भी अब डेब्यू कर चुकी हैं. हाल ही में उनका नया गाना 'बिजली बिजली' रिलीज हुआ है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

नई दिल्ली: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) हमेशा ही फैंस के बीच छाई रहती हैं. वह अक्सर अपनी तस्वीरों और फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. उन्होंने अपनी अदाकारी और दिलकश अदाओं से इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है. श्वेता की तरह ही उनकी बेटी पलक तिवारी भी लगातार इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं.

फिर सुर्खियों में आईं पलक

श्वेता की लाडली पलक भी अब डेब्यू कर चुकी हैं. हाल ही में उनका नया गाना 'बिजली बिजली' रिलीज हुआ है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. अब पलक एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के इस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है.

एक ही वीडियो में नजर आए दो लुक

वीडियो में देखा जा सकता है कि पलक मेकअप रूम में मेकअप कर रही हैं. इस दौरान वह ब्रालेट पहने बादशाह के गाने पर डांस कर रही हैं. इसके बाद वीडियो में एक ट्विस्ट आता है और पलक ब्लैक सलवार सूट में डांस करती नजर आती हैं. खास बात ये है कि एक ही वीडियो में एक्ट्रेस का बोल्ड और ट्रेडिशनल अवतार दिख रहा है.

Next Story