लाइफ स्टाइल

विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय प्रोत्साहन सम्मान,2021

सुजीत गुप्ता
22 Jun 2021 5:36 AM GMT
विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय प्रोत्साहन सम्मान,2021
x
पहली बार यह सम्मान किसी प्रवासी युवा भारतीय को दिया जायेगा। यह सम्मान विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान और गांधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा की सन्निधि संगोष्ठी की ओर से दिया जाएगा।

प्रख्यात साहित्यकार विष्णु प्रभाकर की 110 वीं जयंती पर उनकी स्मृति में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई सम्मान योजना के तहत इस बार लंदन में रहने वाली शिखा वार्ष्णेय को पत्रकारिता और साहित्य के लिए विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय प्रोत्साहन सम्मान 2021 देने का निर्णय किया गया है। पहली बार यह सम्मान किसी प्रवासी युवा भारतीय को दिया जायेगा। यह सम्मान विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान और गांधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा की सन्निधि संगोष्ठी की ओर से दिया जाएगा। इस सम्मान से पिछले दस सालों में चालीस से अधिक युवा सम्मानित किए जा चुके हैं।

यह जानकारी देते हुए विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान के मंत्री अतुल प्रभाकर ने बताया कि यह सम्मान जैसे ही सबकुछ सामान्य होगा तो दिल्ली में एक समारोह में सभी को सम्मानित किया जाएगा। अतुल कुमार के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अभिषेक अवस्थी को साहित्य के लिए, छत्तीसगढ़ की डॉ मनीषा पांडेय को समाज सेवा के लिए, दिल्ली के आकाश द्विवेदी कला के लिए और शिक्षा के लिए आलोक सिंह को विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय प्रोत्साहन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

पिछले साल समाज सेवा के लिए पुणे की हेमलता म्हस्के, गांधीवादी पत्रकारिता के लिए दिल्ली के पंकज चौबे, साहित्य के प्रांजल धर,गांधीवादी लेखन के अहमदाबाद के किरण कापुर और पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान देने वाले उत्तराखंड के अरण्य रंजन को विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय प्रोत्साहन सम्मान देने की घोषणा गई थी। इन सभी को भी दिल्ली में होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

प्रसून लतांत

Next Story